Ambala News: नगर निगम समाधान शिविर में पहुंची 37 शिकायतें

0
3
Ambala News

Ambala News: अबाला। सरकार के आदेशों पर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त आरके सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के पहले दिन प्रॉपर्टी आईडी, डिवलपमेंट चार्ज, डोमिशेल व निगम संबंधित अन्य समस्याए पहुंची। जिनका मौके पर मौजूद अधिकारियों ने समाधान करने में लगे। जबकि बाकी शिकायतों का जल्द समाधान करने के लिए निगमायुक्त आरके सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए। सरकार के आदेशों पर ये समाधान शिविर एक माह तक जारी रहेंगे।

जहां कोई भी शहरवासी नगर निगम संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करवा सकते हैं।  निगमायुक्त आरके सिंह ने बताया कि सरकार के दिशा निदेर्शों पर मंगलवार से निगम कार्यालय में समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर के पहले दिन 37 शिकायतें पहुंची। शिकायतें विभिन्न समस्याओं से संबंधित है। कुछ शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित थी। कुछ डवलेपमेंट चार्ज संबंधित थी। जिनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। कुछ शिकायतें ऐसी थी, जिनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद इनका भी जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी धारक आईडी की त्रुटियां ठीक कराने के लिए रजिस्ट्री, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी से लिंक मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज साथ लेकर आएं। ताकि उनकी प्रॉपर्टी से संबंधित समस्या का समाधान मौके पर ही किया जा सके।