Ambala News : माईंड ट्री स्कूल में 16वां राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला शिविर 2024 आयोजित

0
12
16th National Tribal and Folk Painting Camp 2024 organized at Mind Tree School
चित्रकला में भागीदारी करते प्रतिभागी।

(Ambala News) अंबाला। माईंड ट्री स्कूल अपने नविनतम उपक्रमो से सदैव छात्रो का प्रत्यक्ष वा परोक्ष का बौधिक-मानसिक लाभ का विचार करता है। ऐसा ही एक उपक्रम है। कला कार्यशाला का। इस वर्ष, इस बार 16वे नैशनल लोक एवं जनजातिय चित्रकला शिवर में देशभर से कलाकार पधारे है।

जिनमें पद्मश्री शांति देवी, उर्मिला देवी, मंयंक सिंह श्याम, अविनाश कर्ण, संतोष मरावी, राहूल सिंह श्याम है। मुख्य तौर पर परंपारिक कलाकार अपनी परंपरा से प्ररेणाा और प्रशिक्षण लेकर कलाकार बनता है। पधारें हुए कलाकार देश तथा विदेशों में अनेकों बार चित्र प्रदर्शनीय लगा चुके हैं तथा विदेश भ्रमण किया है। इस दौरान मंयक सिंह श्याम, राहुल सिंह श्याम तथा संतोष मरावी जनगड़ कलम के चित्रकार है।

यह प्रसिद्ध गोंड कलाकार जनगड़ सिंह श्याम के नाम से इस शैली को जाना जाता है। पद्मश्री शांति देवी, उर्मिला देवी, अविनाश कर्ण यह चित्रकार रैखीक सौंदर्य की मधुबनी शैली के चित्रकार है। प्रकृति और पौराणिक कथा इनको चित्रो का मुख्य आधार है। मुख्यतह: यहाँ आये जो युवा चित्रकार है उनका कार्य देखकर लगता है वे अपनी परंपरा को एक विस्ष्टि रूप देकर अलग निखरकर आ सकेंगे। आर्ट कैम्प का आयोजन – चित्रकार मोहन शिंगणे ने किया है।

 

यह भी पढ़ें : Ambala News : श्री दिगंबर जैन सभा (रजि.) द्वारा आयोजित रथ यात्रा : आशीर्वाद, आस्था और परंपरा का संगम