Ambala News : बीपीएल परिवार की लड़कियों/महिलाओं के लिए 10 दिन का ई रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द होगा शुरू, प्रशिक्षण के बाद सब्सिडी पर दिलवाया जाएगा लोन

0
185
Ambala News : बीपीएल परिवार की लड़कियों/महिलाओं के लिए 10 दिन का ई रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द होगा शुरू, प्रशिक्षण के बाद सब्सिडी पर दिलवाया जाएगा लोन
Ambala News : बीपीएल परिवार की लड़कियों/महिलाओं के लिए 10 दिन का ई रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द होगा शुरू, प्रशिक्षण के बाद सब्सिडी पर दिलवाया जाएगा लोन

Ambala News | अंबाला। हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन अमनीत पी कुमार द्वारा सभी जिला प्रबंधकों को वीसी के माध्यम से बताया गया कि हरियाणा महिला विकास निगम, पंचकुला द्वारा केवल हरियाणा की बी. पी. एल. परिवार की स्थाई निवासी लड़कियों/महिलाओं के लिए 10 दिन का ई रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण महिलाओं को निशुल्क प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को ई रिक्शा हरियाणा महिला विकास निगम की स्कीम के माध्यम से सब्सिडी पर लोन दिलवाया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लडकियों/महिलाओं के पास हरियाणा का मूल निवासी प्रमाण पत्र के अलावा उम्र 18-45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे बी.पी.एल कार्ड धारक या जिस परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख से कम है व शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8 वीं पास व महिला की अच्छी दृष्टि एवं वैद्य लर्नर लाइसैन्स धारक होनी चाहिए।

इच्छुक महिलाएं जिला प्रबंधक हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में आवेदन कर सकती है। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम, कोठी न0 183 कांच घर शास्त्री नगर अम्बाला शहर  दूरभाष नम्बर 0171-2534166 और मोबाइल न 8708688611 व 9896565601 पर सर्म्पक कर सकते है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : 16 जुलाई को सुनी जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें

यह भी पढ़ें : Ambala News : समाधान शिविर मे आमजन की समस्याओ का अविलम्ब हो रहा समाधान

यह भी पढ़ें : Ambala News : एडीसी अपराजिता ने परिवार पहचान पत्र को लेकर जोनल मैनेजर व सीपीएलओ की ली बैठक

यह भी पढ़ें : Ambala News : मंडल आयुक्त गीता भारती का अम्बाला से है विशेष लगाव

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के नेतृत्व में आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें : Ambala News : जिला न्यायवादी मनोज वशिष्ठ के मार्ग दर्शन में डिस्ट्रीक्ट अट्रॉनी की टीम ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया