Ambala news : गांव-गांव में जाकर फसल अवशेषों में आग न लगाने की की जा रही है अपील: दर्शन कुमार

0
7
Ambala news

Ambala new : अंबाला। पर्यावरण को स्वच्छ रखने और किसानों के मित्र कीटों की सुरक्षा के लिए किसानों से गांव-गांव में जाकर अपील की जा रही है। इन किसानों तक सरकार का संदेश पहुंचाने के लिए प्रशासन और कृषि विभाग की तरफ से विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इन शिविरों में स्वयं एसडीएम स्तर के अधिकारी पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार के आदेशानुसार अम्बाला शहर के एसडीएम दर्शन कुमार ने शुक्रवार को अम्बाला शहर के उपमंडल के गांव जनसुई, जनसुआ, भुन्नी, भानोखेड़ी, बहबलपुर, लखनौर साहिब, रवालों, जलबेड़ा सहित करीब एक दर्जन गांव में किसानों से रूबरू हुए। उन्होंने किसानों को प्रदेश सरकार का संदेश देते हुए कहा कि भूमि की उपजाऊ शक्ति को बरकरार रखने और किसानों के मित्र कीटों को जीवित रखने के लिए फसल अवशेषों में आग लगाने से रोकना होगा।

इस गंभीर विषय में केवल और केवल किसान और प्रशासन और सरकार का सहयोग दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों मे आग लगाने से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। इस नुकसान से बचने के लिए किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन पर विशेष फोकस रखना चाहिए, इन अवशेषों का प्रबंधन करने से प्रति एकड़ एक हजार रूपए की राशि दी जाएगी। इसलिए किसानों को आर्थिक फायदा उठाना चाहिए। फसल अवशेषों मे आग लगाने से भावी पीढ़ी को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए भविष्य को सुधारने के लिए फसल अवशेषों में आग लगाने से बचना चाहिए। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।