Amarnath Yatra Day 2: हादसे का शिकार हुई अमरनाथ यात्रियों की कार, दो गंभीर

0
60
Amarnath Yatra Day 2 हादसे का शिकार हुई अमरनाथ यात्रियों की कार, दो गंभीर
Amarnath Yatra Day 2: हादसे का शिकार हुई अमरनाथ यात्रियों की कार, दो गंभीर

Car Accident In Amarnath Yatra, (आज समाज), श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन आज यात्रियों को ले जा रही एक कार पहलगाम के पास चंदनवाड़ी में हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी पहचान झारखंड के विजय मंडल और गुरवा देवी के रूप में हुई है।

बीएसएफ ने श्रद्धालु अस्पताल पहुंचाए

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को पहले डीआरडीओ अस्पताल भर्ती करवाया और इसके बाद उन्हें अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।

29 जून को शुरू हुई है यात्रा

बता दें कि बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए हर साल होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा 29 जून यानी पिछले ही कल शुरू हुई है और आज दूसरे दिन 6 619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। इसी बीच कार हादसे का शिकार हुई।

आज तीसरे जत्थे में 1141 महिलाएं शामिल

तीसरे जत्थे में 1141 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी सुबह 3:50 बजे, 319 गाड़ियों से रवाना हुए। अबतक 3838 यात्री चंदनवाड़ी, पहलगाम रूट से जबकि 2781 यात्री बालटाल रूट से हिम-शिवलिंग के दर्शन करने निकले हैं। पहले दिन 14 हजार यात्रियों ने अमरनाथ गुफा में बाबा बफार्नी के दर्शन किए। 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी।