Am happy about the election results, Congress vote percentage increased – Priyanka Gandhi: चुनाव परिणामों को लेकर खुश हूं, कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा-प्रियंका गांधी

0
326

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम सुबह से आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया। हरियाणा में अब तक 30 सीटों पर कांग्रेस आगे है। लेकिन महाराष्ट्र के रुझानों में बीजेपी शिवसेना की वापसी हो रही है। कांग्रेस की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैंने हालिया रुझान तो नहीं देखे लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों को ही लेकर खुश हूं। हम इस बात से भी खुश हैं कि उत्तर प्रदेश में हमारा वोट परसेंटेज बढ़ा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम के अलावा उत्तर प्रदेश की खाली चल रही 11 विधान सभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर को मतदान हुए थे। आज वहां भी मतगणना जारी है। गंगोह विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के कीरत सिंह ने बढ़त बनाई और पांच हजार से ज्यादा वोट से जीत हासिल की। इसके बाद प्रियंका गांधी ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि- ‘भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। डीएम को पाच-पाच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश आ रहे थे। यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है।’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सख़्ती से लड़ेगी। निर्वाचन आयोग इस मामले की निष्पक्षता से जाँच कराए।