Haryana News: दुर्गा अष्टमी के कारण कल सुबह 10 बजे खुलेंगे सभी स्कूल

0
57
दुर्गा अष्टमी के कारण कल सुबह 10 बजे खुलेंगे सभी स्कूल
Haryana News: दुर्गा अष्टमी के कारण कल सुबह 10 बजे खुलेंगे सभी स्कूल

शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा शिक्षा विभाग ने दुर्गा अष्टमी के कारण हरियाणा के सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे खोलने के आदेश दिए है। दुर्गा अष्टमी हिंदूओं का मुख्य त्यौहार है। दुर्गा अष्टमी पर सभी के घरों में कन्या पूजन किया जाता है। इसलिए विभाग ने यह निर्णय लिया है। आॅर्डर में लिखा है कि हरियाणा सरकार ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर 11 अक्टूबर को प्रदेश के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। इस दिन विद्यालय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में दूसरी शिफ्ट का समय अन्य दिनों की भांति समान रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें : Ratan Tata Networth : सादगी की मिसाल थे अरबों रुपए की संपत्ति के मालिक रतन टाटा