Punjab News : राज्य का सर्वांगीण विकास किया जा रहा : भुल्लर

0
32
राज्य का सर्वांगीण विकास किया जा रहा : भुल्लर
राज्य का सर्वांगीण विकास किया जा रहा : भुल्लर

Punjab News (आज समाज) चंडीगढ़: परिवहन और ग्रामीण विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में राज्य का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। सरकार ने भ्रष्टाचार, नशों के खात्मे, फरीश्ते स्कीम और बिजली माफी जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनके अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा पंजाब के विभिन्न शहरों से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 19 सरकारी वाल्वो बसें चलाई गई हैं, जिससे लोगों को सस्ता और आरामदायक सफर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा को जारी रखते हुए मार्च 2022 से 15 जुलाई 2024 तक राज्य की महिलाओं द्वारा किए गए मुफ्त सफर के लिए राज्य सरकार ने 1548 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की है। राज्य सरकार द्वारा पंजाबवासियों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के लिए “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना” शुरू की गई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पंचायत की ज़मीनों से अवैध कब्जा हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है जिसके तहत अब तक 3000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की लगभग 12341 एकड़ ज़मीन को कब्ज़ा मुक्त करवाया है।