सभी धार्मिक- सामाजिक संस्थाओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का सम्मान 

0
107
All religious and social organizations honored State President Naib Singh Saini
Aaj Samaj (आज समाज),पानीपत : प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का पानीपत आगमन पर पानीपत की सभी धार्मिक- सामाजिक संस्थाओं ने सम्मान व स्वागत किया। वृंदावन ट्रस्ट पानीपत जो कि पैदल यात्रा चुलकाना धाम प्रति वर्ष निकलती है, जो 2014 में 32 श्याम प्रेमियों से शुरू की थी और वह जो आज 31000 शाम प्रेमियों का आंकड़ा पार कर चुकी है। प्रतिमा गिरिराज जी की परिक्रमा करना, सभी साधु संतों की सेवा करना आदि काम करती है। संस्था ने भी सभी साथियों के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत किया। वृंदावन ट्रस्ट पानीपत बहुत जल्द चुलकाना धाम में खाटू श्याम जी की तरह तोरण द्वार भी बनाने जा रही है।