Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

0
162
Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवाएं
(आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने हरियाणा के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में यलो अलर्ट और 3 जिले, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के लिए डार्क यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत शुक्रवार को इन जिलों में बादल छाए रहने के अलावा गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश की भी संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की हुई।

नारनौल रहा सबसे गर्म

हरियाणा के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म एरिया नारनौल रहा। जहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।