Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश और आंधी का अलर्ट

0
251
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश और आंधी का अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश और आंधी का अलर्ट

फतेहाबाद में बिजली गिरने से खेत में खड़ी फसल में आग लगी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 18 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश और आंधी का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर शामिल है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में यलो अलर्ट है। इससे पहले शुक्रवार को हिसार में आंधी में भाजपा की रैली के लिए लगाया गया पंडाल टूटकर गिर गया।

यहां 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आएंगे। चरखी दादरी में मंत्री कृष्णलाल पंवार के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ गया। गुरुग्राम में साइनेज बोर्ड के नीचे गाड़ी दब गई, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। वहीं, झज्जर में आंधी में 2 गाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए।

मंडियों में किसानों का गेहूं भीगा

उधर, सिरसा, जींद और सोनीपत में बारिश की वजह से अनाज मंडी में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। फतेहाबाद के जाखल और नगला गांव में बिजली गिरने से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। करनाल में आंधी की वजह से बिजली का खंभा टूट गया। मधुबन के पास फॉक्सवैगन कार शोरूम की दीवार गिरने की वजह से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।