Haryana Weather News : हरियाणा में आज और कल तेज बारिश का अलर्ट

0
75
Jaipur News Heavy rains will continue in Rajasthan for a week
Jaipur News Heavy rains will continue in Rajasthan for a week

Haryana News Chandigarh (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा से मानसून रुठा हुआ है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने अब उम्मीद जताई है कि 48 घंटे बाद यानी अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून फिर सक्रिय होगा। राजस्थान में बन रहे दबाव के चलते वर्षा होने की उम्मीद है। वर्षा नहीं होने से सिरसा का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी तक प्रदेश में 40 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। प्रदेश में सामान्य रूप से 141.7 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन 85.7 एमएम वर्षा ही हो पाई है। मानसून की बारिश कम होने की वजह बंगाल और राजस्थान से आने वाली हवाएं बीच में ही खत्म होना बताया जा रहा है। इससे हवाएं भी कमजोर हो रही हैं। साथ ही हवा में नमी नहीं होने से इस बार हरियाणा से मानसून रूठा हुआ है।

आज-कल इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 31 तक हेवी रेन का अलर्ट जारी किया है। 30 जुलाई यानी आज चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पानीपत में हेवी रेन का अलर्ट किया गया है। वहीं 31 जुलाई को 15 जिलों में अलर्ट रखा गया है, इनमें चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं।