Akhil Bhartiya Goshala अखिल भारतीय गौशाला द्वारा गांव पहरावर में वार्षिकोत्सव एवं सांग महोत्सव का किया शुभारम्भ

0
1244
Aakhil Bhartiya Goshala

आज समाज डिजिटल, रोहतक

नरेश शर्मा ने दी सांग महोत्सव की जानकारी (Akhil Bhartiya Goshala )
Akhil Bhartiya Goshala : गांव पहरावर के नन्दिनी धाम स्थित अखिल भारतीय गौशाला द्वारा वार्षिक उत्सव एवं सांग महोत्सव का आज विधिवत रूप से उद्घाटन हवन-यज्ञ करके किया गया। यह जानकारी देते हुए गौशाला के संस्थापक अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष आयोजित किया जाता है। आज यज्ञ के ब्रह्मा पं. सुनील वशिष्ठ रहे जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर चत्तर सिंह तहलान, अनिल, सुनील व रामचन्द्र संयुक्त रूप से रहे।

नरेश शर्मा ने बताया कि यह सांग उत्सव 15 फरवरी तक निरन्तर दोपहर 1 से 5 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणवी सांग पं. विष्णु दत्त शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। 14 फरवरी को मूर्ति स्थापना दिवस एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

कई हस्तियां इस यज्ञ में लेंगे भाग (Akhil Bhartiya Goshala Pehrawar )

Akhil Bhartiya Goshala : उन्होंने बताया कि प्रतिदिन चलने वाले इस सांग महोत्सव में समाज की प्रमुख हस्तियां डिप्टी मेयर अनिल कुमार, पहरावर सरपंच प्रवीन, चन्द्रभान अत्री, रामरूप भारद्वाज, प्रो. रामेश्वर, पाकस्मा के पूर्व सरपंच कृष्ण,बलबीर कौशिक बोहर, चन्द्रे बलियाणा, मा. ओमप्रकाश मायना, एसडीओ जोगेन्द्र सिंधु, रमेश किसरैंटी, सतबीर नौनंद, श्रीकृष्ण इस्माईला, अशोक कौशिक, डॉ. शीलक व अजीत खत्री मुख्य व विशिष्ट अतिथिगण रहेंगे। बिजेन्द्र ब्रह्मचारी व सुरेश बंसल की विशेष उपस्थिती रहेगी। स्वामी कर्णपुरी यज्ञ कार्य में भाग लेंगे।
 उन्होंने बताया कि इस आयोजन में संरक्षक विनोद पाहवा, प्रो. रामेश्वर शर्मा, पं. चन्द्रभान अत्री, प्रवीण कौशिक, बिजेन्द्र ब्रह्मचारी, सेवाराम शर्मा, रामरूप भारद्वाज, पं. जयभगवान शर्मा, महासचिव पं. वासुदेव शर्मा व पं. शिवकुमार शर्मा का विशेष योगदान रहेगा।
Connect With Us : Twitter Facebook