अकबर-बीरबल की हरे घोड़े की कहानी Akbar-Birbal’s Story Of Green Horse

0
635
Akbar-Birbal's Story Of Green Horse

आज समाज डिजिटल, अम्बाला: 
Akbar-Birbal’s Story Of Green Horse : एक शाम राजा अकबर प्रिय बीरबल के साथ शाही बगीचे की सैर के लिए निकले। वह बगीचा शानदार था। चारों ओर हरियाली ही हरियाली थी और फूलों की भीनी भीनी खुशबू वातावरण को और भी खूबसूरत बना रही थी।

राजा व बीरबल दोनों थे वाकिफ Akbar-Birbal’s Story Of Green Horse

ऐसे में राजा को जाने क्या सूझा कि उन्होंने बीरबल से कहा, “बीरबल! हमारा मन है कि इस हरे भरे बगीचे में हम हरे घोड़े में बैठ कर घूमें। मैं तुम्हें आदेश देता हूं कि तुम सात दिनों के अंदर हमारे लिए एक हरे घोड़े का इंतजाम करो। वहीं अगर तुम इस आदेश को पूरा करने में असफल रहते हो, तो  मुझे अपनी शक्ल न दिखाना।  

Akbar-Birbal's Story Of Green Horse

इस बात से राजा व बीरबल दोनों वाकिफ थे कि आज तक दुनिया में हरे रंग का घोड़ा नहीं हुआ है। फिर भी राजा चाहते थे कि बीरबल किसी बात में हार स्वीकार करें। इसी कारण उन्होंने बीरबल को ऐसा आदेश दिया। मगर, बीरबल भी बहुत चालाक थे। वो भली भांति जानते थे कि राजा उनसे क्या चाहते हैं। इसलिए वो भी घोड़ा ढूंढने का बहाना बनाकर सात दिनों तक इधर-उधर घूमते रहे।

आठवें दिन बीरबल दरबार में पहुंचे

आठवें दिन बीरबल दरबार में राजा के सामने पहुंचे और बोले, “महाराज! आपकी आज्ञा के अनुसार मैंने आपके लिए हरे घोड़े का इंतजाम कर लिया है। मगर, उसके मालिक की दो शर्तें हैं।” राजा ने उत्सुकता से दोनों शर्तों के बारे में पूछा। तब बीरबल ने जवाब दिया, “पहली शर्त यह है कि उस हरे घोड़े को लाने के लिए आपको स्वयं जाना होगा।” राजा इस शर्त के लिए तैयार हो गए। फिर उन्होंने दूसरी शर्त के बारे में पूछा। तब बीरबल ने कहा, “घोड़े के मालिक की दूसरी शर्त यह है कि आपको घोड़ा लेने जाने के लिए सप्ताह के सातों दिन के अलावा कोई और दिन चुनना होगा।” Akbar-Birbal’s Story Of Green Horse  

यह सुन राजा हैरानी से बीरबल की ओर देखने लगे। तब बीरबल ने बड़ी सहजता से जवाब दिया, “महाराज! घोड़े का मालिक कहता है कि हरे रंग के खास घोड़े को लाने के लिए उसकी यह खास शर्तें तो माननी ही होंगी। राजा अकबर बीरबल की यह चतुराई भरी बात सुनकर खुश हो गए और मान गए कि बीरबल से उसकी हार मनवाना वाकई में बहुत मुश्किल काम है। Akbar-Birbal’s Story Of Green Horse  

शिक्षा : सही सूझबूझ और समझदारी के साथ नामुमकिन लगने वाले काम को आसानी से किया जाता है।

Also Read : ये जबरदस्त चुटकुले जिन्हें पढ़ कर हो जायेगे आप लोट पोट

READ ALSO : उर्फी जावेद ने ‘टॉपलेस’ कातिलाना अंदाज में किया वीडियो शेयर Topless Photo Of Urfi Javed

READ ALSO : मृणाल ठाकुर के वर्कआउट वीडियो पर फैन्स के कमेंट्स पर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब Mrunal Thakur Share Workout Video

Connect With Us : Twitter Facebook