Amritsar News : अकाल तख्त जत्थेदार ने श्री निशान साहिब के चोला साहिब बारे शंका दूर किया

0
47
अकाल तख्त जत्थेदार ने श्री निशान साहिब के चोला साहिब बारे शंका दूर किया
अकाल तख्त जत्थेदार ने श्री निशान साहिब के चोला साहिब बारे शंका दूर किया

Amritsar News (आज समाज), अमृतसर। पिछले कई दिनों से सिख संगत के मन में श्री निशान साहिब के चोला साहिब(पोशाक) को लेकर उठ रही भ्रांतियों पर अकाल तख्त के जत्थेदार ने विराम लगा दिया है। इस संबंधी संगत को जारी एक संदेश में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा है कि उन्होंने निशान साहिब की पोशाक के रंग को बदलने के संबंध में कोई नया आदेश जारी नहीं किया है।

अकाल तख्त साहिब सचिवालय की ओर से जारी एक लिखित बयान में सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया है कि पिछले दिनों इंग्लैंड यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात कुछ सिंहों से हुई थी, जिन्होंने निशान साहिब की पोशाक के रंग के बारे में सवाल पूछे थे।

इस संबंध में सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने उन सिंहों से कहा था कि पंज सिंह साहिबानों ने निशान साहिब की पोशाक का रंग बदलने के संबंध में कोई नया या अलग निर्णय नहीं लिया है, बल्कि 1936 के पंथ-अनुमोदित सिख रहत मयार्दा में लिखा है कि निशान साहिब की वेशभूषा बसंती या सुरमई रंग की होनी चाहिए।

इसी के चलते निशान साहिब का रंग सिख रीति मयार्दा के अनुसार तय किया गया है। ज्ञानी रघबीर सिंह ने 15 जुलाई 2024 को पंज सिंह साहिबानों की बैठक में उन सिंहों को निशान साहिब की पोशाक के रंग के संबंध में संगत की ओर से व्यक्त की गई दुविधा को दूर करने के संबंध में जारी आदेश पत्र भी पढ़कर सुनाया।