Ajmer Sex Scandal: बहुचर्चित अजमेर सेक्स स्केंडल और ब्लेकमैल कांड के 6 दोषियों को उम्रकैद

0
88
Ajmer Sex Scandal बहुचर्चित अजमेर सेक्स स्केंडल और ब्लेकमैल कांड के 6 दोषियों को उम्रकैद
Ajmer Sex Scandal : बहुचर्चित अजमेर सेक्स स्केंडल और ब्लेकमैल कांड के 6 दोषियों को उम्रकैद

Rajasthan News, (आज समाज), जयपुर: देश के बहुचर्चित सेक्स स्केंडल एंड अजमेर ब्लेकमैल कांड के छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अजमेर की विशेष अदालत ने आज यह फैसला सुनाया। साथ ही 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामला 32 साल पुराना है। 6 दोषियों मेें नफीस चिश्ती, इकबाल भाटी, जमीर हुसैन, सलीम चिश्ती, नसीम सैयद और सोहिल गनी हैं।

कांड में संलिप्त थे कुल 18 आरोपी

सेक्स स्केंडल कांड में कुल 18 आरोपी थे, जिनमें 9 दोषियों को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। 10 साल की सजा पूरी होने पर उन्हें बरी कर दिया गया है। अन्य 9 आरोपियों में से एक ने सुसाइड कर लिया है, एक आरोपी अलमास महाराज अभी फरार है और एक पर कुकर्म के आरोप में अलग से ट्रायल चल रहा है।

मुख्य आरोपी यूथ कांग्रेस का तत्कालीन जिला अध्यक्ष फारूख चिश्ती

बता दें कि 1992 में स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के साथ गैंगरेप हुआ था। 100 से अधिक कालेज की लड़कियों के साथ गैंगरेप कर उनके न्यूड फोटो सर्कुलेट करने के इस मामले का मुख्य आरोपी यूथ कांग्रेस का तत्कालीन जिला अध्यक्ष फारूख चिश्ती था।

जानिए क्या है पूरा मामला

अजमेर में यूथ कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष फारुख चिश्ती, उसके साथी नफीस और उसके गुर्गे कॉलेज की लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे। फार्महाउस और रेस्टोरेंट में पार्टियों के नाम पर ये लोग लड़कियों को बुलाते थे और फिर नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ गैंगरेप करते थे। आरोपी उनकी न्यूड तस्वीरें खींच लेते थे और इसके बाद ये लड़कियों को ब्लैकमेल कर दूसरी लड़कियों को अपने साथ लाने का दबाव बनाते थे।