अजय माकन राज्य सभा में आम आदमी की आवाज बनेंगे: त्रिलोचन

0
401
Ajay Maken will be the voice of common man in Rajya Sabha
इशिका ठाकुर,करनाल: 
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता तथा पूर्व मंत्री अजय माकन को हरियाणा  से राज्य सभा के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा नामांकित किए जाने का कांग्रेूस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने स्वागत किया हैं। इसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी श्रीमती प्रियंका गांधी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ततथा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान के आभारी है जिनके प्रयासों से श्री माकन को टिकिट मिला।

पंजाबी ब्राह्मण समुदाय के साथ 36 बिरादरी  में हैं उत्साह

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता अजय माकन  राज्य सभा में जाकर आम लोगों की आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अजय माकन एक मजे हुए राजनेता के साथ एक अनुभवी  भी हैं। वह जमीन से जुड़े हुए हैं। उन्हें धरातल की बेहतर समझ हैं। वह राज्य सभा में जाकर आम लोगों की आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के लिए गौरव की बात हैं।  माकन के जाने से कांग्रेस की स्थिति भी संसद में मजबूत होगी। वह भाजपा की केद्र सरकार पर भी अंकुश लगाने के लिए विपक्ष की मजबूत आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि उनके राज्य सभा से नामंकित होने से प्रदेश में पंजाबी और ब्राह्मण समुदाय के साथ 36 बिरादरी के लोगो  में उत्साह दिखाई दे रहा हैं। उन्होंने कहा कि श्री माकन हरियाणा से निश्चित ही राज्य सभा में जाएंगे।

ये भी पढ़ें : अभी गर्मी ढाएगी सितम, सोनीपत सबसे गर्म, येलो अलर्ट

ये भी पढ़ें : मूसेवाला केस में दिल्ली पुलिस पहुंची नेपाल, शूटर की तलाश

ये भी पढ़ें : जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से युवक की हत्या

Connect With Us: Twitter Facebook