कहा, धान की खेती संबंधी किसानों को जागरूक करने के लिए किसान मिलनी 12 अप्रैल को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में होगी
Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़। प्रदेश के किसानों के हित में एक बड़ा व मिसाली फैसला लेते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के किसानों को धान की बेहतर पैदावार हासिल करने के लिए प्रदेश के कृृषि वैज्ञानिक किसानों को जागरूक करेंगे। इसके लिए 12 अप्रैल को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में एक विशेष किसान मिलनी आयोजित की जाए।
सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह विशेष किसान मिलनी धान की बुआई शुरू होने से पहले किसानों को जागरूक करने पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि इस मिलनी के दौरान किसानों को कम पानी की खपत वाली तकनीकों के जरिए धान की बुआई करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाणित अधिक उपज देने वाली किस्मों के प्रयोग के लिए किसानों को प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा।
राज्य को धान रोपाई के लिए जोन में बांटा जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को यह भी बताया जाएगा कि अक्टूबर में धान बेचते समय अधिक नमी के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने धान की बुआई जल्दी करवाने का निर्णय लिया है, जो कि पहली जून से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि राज्य को जोनों में बांटकर धान की बुआई सुनिश्चित की जाएगी, जिसके लिए पंजाब सरकार आवश्यक प्रबंध और योजनाबंदी कर रही है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि धान की बुआई को प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए राज्य को जोनों में विभाजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोनों के अनुसार धान की बुआई के लिए जल्दी तारीखों का ऐलान किया जाएगा ताकि किसान इसका लाभ उठा सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मिलनी के दौरान किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रमुख कृषि विशेषज्ञों को भी शामिल करेगी।
ये भी पढ़ें : Punjab News Update : पंजाब सरकार हर गांव में बनाएगी खेल मैदान
ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब में शिक्षा क्रांति आते-आते सात दशक लग गए : ईटीओ