Kurukshetra News: अग्निवीर को जरूर मिलेगा सेवा का अवसर : राजनाथ सिंह

0
11
अग्निवीर को जरूर मिलेगा सेवा का अवसर : राजनाथ सिंह
Kurukshetra News: अग्निवीर को जरूर मिलेगा सेवा का अवसर : राजनाथ सिंह

कहा-धारा 370 को लगाने और उसे हटाने का काम केवल केंद्र सरकार का, वोट हथियाने के लिए कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: जिले की पिहोवा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा (डीडी) के समर्थन में वोट मांगने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पिहोवा पहुंचे। उन्होंने यहा जन आशीर्वाद रैली के मंच से जनता को संबोधित करते हुए जयभगवान शर्मा (डीडी) को जीताने की अपील की। रैली के मंच से केंद्रीय रक्षा मंत्री ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश-प्रदेश में बह रही विकास की गंगा से कांग्रेस परेशान है। भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाएं हैं। प्रदेश के युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली है। जिस कारण से कांग्रेस पार्टी बौखला गई है। देश-प्रदेश में कांग्रेस जनाधार खो चुकी है। अब सिर्फ गरीब जनता के वो हथियाने के लिए कांग्रेस घोषणा पत्र में झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस कहती है कि हमारी सरकार बनने पर धारा 370 फिर से लागू कर देंगे। लेकिन उनको यह नहीं पता की धारा 370 को लगाने और उसे हटाने का काम केवल केंद्र सरकार का है।

केंद्र में पहले से ही भाजपा की सरकार है। धारा 370 को फिर से लागू करने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की अग्निवीर स्कीम को लेकर युवाओं के बरगला रही है। भारत ही नहीं अमेरिका, चाइना, फ्रांस ऐसे कई देश है। जहां पर देश के वीर जवान अपनी सेवाएं देने के लिए भर्ती होते हैं। क्योंकि सीमा पर लड़ने के लिए ऐसे जवान चाहिए जो पूरी ताकत के साथ दुश्मन के साथ लड़ सके। अग्नि वीर के जवानों को रिटायर होने के बाद उनको सेवा का अवसर जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब सेना के जवानों की बात आती है तो पूरे देश को एकजुट होना चाहिए।

महिलाओं को देंगे 2100 रुपए

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रति माह 2100 रुपए देंगे। प्रत्येक परिवार का 10 लाख रुपए तक का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। यही नहीं अगर परिवार में 70 साल की उम्र से ऊपर का कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति है तो 5 लाख आर्थिक सहायता अलग से मुहैया करवाए जाएंगे। महिलाओं को 500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 2 लाख युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरी दी जाएगी। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने जनता से झूठ बोलकर उन्हें गुमराह करने का काम किया है। लेकिन जितना मैं जानता हूं हरियाणा के लोगों को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

यह भी पढ़ें : Punjab Panchayat Election 2024 : पंजाब में लगी सरपंच पद की बोली, आयोग ने मांगी रिपोर्ट