करीब डेढ़ साल पहले ही सेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुआ था गांव साल्हावास का नवीन जाखड़
Jhajjar News (आज समाज) झज्जर: हरियाणा के झज्जर के एक अग्निवीर की जम्मू-कश्मीर के बारामूला में प्रैक्टिस के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। नवीन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज नवीन का पार्थिक शरीर गांव साल्हावास लाया जाएगा। जहां पर उनका अंमित संस्कार किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार झज्जर 20 वर्षीय नवीन जाखड़ 12वीं पास करने के बाद करीब डेढ़ साल पहले ही सेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए थे। नवीन के साथ ही उनका बड़ा भाई लोकेश जाखड़ भी भर्ती हुआ था। लोकेश भी जम्मू-कश्मीर के बारामूला के पास ही तैनात है। गत 23 अप्रैल को नवीन को प्रैक्टिस के दौरान गोली लगी। नवीन को अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आज गांव पहुंचेगा नवीन का पार्थिक शरीर
23 अप्रैल को ही घटना की जानकारी भाई लोकेश को मिल गई थी। इसके बाद लोकेश ने घर पर ताऊ विजय और चाचा कुलदीप को फोन कर सूचना दी। उन्होंने माता और पिता को जानकारी दी। इसके बाद नवीन का बड़ा भाई छुट्टी लेकर गुरुवार शाम को घर पहुंचा। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सेना के जवान नवीन जाखड़ का पार्थिव शरीर लेकर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Delhi Mayor Election : दिल्ली में भाजपा का मेयर बनना तय
ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : दिल्ली में बिगड़ रही यातायात व्यवस्था