Mahendragarh News: अग्निपथ योजना से दक्षिण हरियाणा को हुआ नुकसान: राव दान सिंह

0
11
अग्निपथ योजना से दक्षिण हरियाणा को हुआ नुकसान: राव दान सिंह
Mahendragarh News: अग्निपथ योजना से दक्षिण हरियाणा को हुआ नुकसान: राव दान सिंह

कहा- कांग्रेस की सरकार में बनने पर की जाएंगी नियमित भर्ती
Mahendragarh News (आज समाज) महेंद्रगढ़: अग्निपथ योजना से सबसे अधिक नुकसान दक्षिणी हरियाणा को हुआ है। केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस योजना को समाप्त कर पूर्व की भांति नियमित भर्ती की जाएगी। उक्त बातें आज जनपद के महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने गांव कुरहावटा, मांडोला, मढियाली, नावां, सोहडी, बासडी, जडवा, जेरपुर, नांगल माला, डिगरोता, बीरसिंह बास, ढाणी भालोठिया, ढाणा जडवा, श्यामपुरा आदि अनेक गांव में चुनावी प्रचार के दौरान ग्रामीण सभाओं में व्यक्त किए। इससे पूर्व ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राव दानसिंह ने कहा यह इलाका किसानों और जवानों का है। भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा अत्याचार किसानों और जवानों पर ही किये हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ऐसा प्रदेश है, जहां फौज में भर्ती होना गौरव की बात मानी जाती है। पहले हर साल फौज में प्रदेश से करीब 5500 युवाओं की पक्की भर्ती होती थी। लेकिन अब अग्निपथ योजना में ये भर्ती घटकर करीब 225 ही रह गई है। नौजवानों को फौज में जाने की तैयारी कराने वाले हजारों कोचिंग सेंटर आज बंद होने के कगार पर हैं।

भाजपा ने हर वर्ग को अपमानित किया

उन्होंने सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को जायज बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगातार इस योजना का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने ग्रामीण चौकीदार, मनरेगा मजदूर, किसान, नौजवान, खिलाड़ी बेटियों, अहीर रेजिमेंट की मांग उठाने पर नौजवानों समेत हर वर्ग को अपमानित किया। भाजपा राज में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को छीनने का प्रयास हो रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेता 400 पार के नारे लगा रहे हैं और बोल रहे हैं कि वे देश का संविधान बदल देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक वर्ग की सच्ची हितैषी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश में जितने विकास कार्य हुए है उतने विकास किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं कराए है। उन्होंने कहा कि 10 साल की भाजपा सरकार ने हरियाणा का भट्ठा बैठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ें :  Supreme Court: मेडिकल और डेंटल कोर्स में एनआरआई कोटा पूरी तरह धोखाधड़ी, धंधा बंद करे पंजाब सरकार