Jind News: पिता की मौत के बाद उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे कृष्ण मिड्ढा

0
5
पिता की मौत के बाद उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे कृष्ण मिड्ढा
Jind News: पिता की मौत के बाद उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे कृष्ण मिड्ढा

लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं कृष्ण मिड्ढा
मोदी लहर में इनेलो की टिकट पर जीते थे कृष्ण मिड्ढा के पिता हरि चंद मिड्ढा
Jind News (आज समाज) जींद: जींद से लगातार तीसरा विधानसभा चुनाव जीतने वाले डॉ. कृष्ण मिड्ढा को हरियाणा विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सर्वसम्मति से डिप्टी स्पीकर चुने जाने वाले कृष्ण मिड्ढा के नाम का प्रस्ताव पानीपत के इसराना से विधायक व मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रखा। जिसका सभी ने समर्थन किया। आपको बता दें कि कृष्ण मिड्ढा के पिता हरि चंद मिड्ढा पहली बार 2009 में इनेलो के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद 2014 में मोदी लहर में भी भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद व मंत्री रहे सुरेंद्र बरवाला को कड़े मुकाबले में हराकर विधानसभा में पहुंचे। 26 अगस्त 2018 को हरि चंद मिड्ढा का निधन हो गया था।

हरि चंद मिड्ढा के निधन के बाद उनके बेटे ने राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए 2019 में जींद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे। कांग्रेस से रणदीप सुरजेवाला, इनेलो से उमेद सिंह रेढू व जजपा से दिग्विजय चुनावी रण में उतरे। कृष्ण मिड्ढा ने कड़े मुकाबले में जजपा के दिग्विजय चौटाला को 12935 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। इस चुनाव में रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे नंबर रहे। पंजाबी-खत्री समुदाय को विधानसभा में प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बनानया गया है। वहीं, जींद के शहरी इलाकों में भाजपा की पकड़ को मजबूत करने के लिए भी यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें : अबकी बार 13 महिलाएं पहुंची विधानसभा