पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शात कराया
Nuh News (आज समाज) नूंह: हरियाणा के नूंह में आज ईद की नमाज के बाद दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में दोनों गुटों के कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिनमें से कुछ लोगों को आगे रेफर कर दिया गया तो वहीं कुछ लोगों का इलाज पुन्हाना के अस्पताल में हुआ। वहीं गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
गांव तिरवाड़ा की घटना
नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तिरवाड़ा में सुबह करीब 9 बजे एक पक्ष के लोग ईदगाह में नमाज अता करके घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल गए और दोनों और से जमकर लाठी डंडे चले। उक्त लोगों लोगों को झगड़ा करने के लिए एक गेहूं का खेत मिल गया। जिसमें दोनों पक्षों ने खुलकर एक दूसरे पर लाठियां बरसाई।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
ग्रामीणों के मुताबिक झगड़ा करने वालों में एक गुट साजिद है, तो वहीं दूसरा गुट राशिद है। साजिद गुट के करीब 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं, वहीं राशिद गुट के भी करीब 7 लोग घायल हुए। झगड़े की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी वैसे ही गांव में पुन्हाना सदर थाना, शहर थाना और बिछौर थाना की पुलिस पहुंच गई और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला।
ये भी पढ़ें : हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के समर्थन में आए बब्बू मान
ये भी पढ़ें : हरियाणा में कल से महंगी हो सकती है बिजली