वाशिंगटन। चीन के वुहान शहर में कोरोनावायरस फैलने के बाद अब इसका एक मामला अमेरिका में भी सामने आया है। इस बात की जानकारी अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियोें ने मंगलवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की उम्र 30 से 35 साल की है और वह वुहान से अमेरिका आया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती किया गया है न कि इसलिए कि वह गंभीर स्थिति में है।
चीन में खतरनाक वायरस के फैलने के डर से चीन के मध्य शहर वुहान में लोगों के आने और जाने पर सख्ती बढ़ा दी गई है। नोवल कोरोनावायरस के चलते यहां पर अब तक छह लोगों की मौत हो गई जबकि 300 लोग इससे ग्रसित है। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वायरस पूरे चीन में फैल गया है। कम से कम सात मामले थाईलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया, ताईवान और आॅस्ट्रेलिया से आए हैं।