एग्जिट पोल में कांग्रेस को कम आंका गया : संदीप दीक्षित

Delhi Political News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है। इसके परिणाम कल यानी आठ फरवरी को आएंगे। इसी बीच एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में इस बार भाजपा की वापसी के आसार हैं। लगभग सभी एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल में दिल्ली की सत्ता में भााजपा की वापसी दिखाई है। इसी बीच जहां दिल्ली के पूर्व सीएम व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवल ने इन सभी सर्वे को नकारा है वहीं कांग्रेस ने भी इन सर्वे पर सवाल उठाए हैं।

हमें आठ फरवरी का इंतजार करना होगा

कांग्रेस नेता व नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एक्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलने वाली अनुमानित सीटों पर कहा कि एग्जिट पोल सही और सटीक नहीं हैं अब हम आठ तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

संदीप दीक्षित ने कहा कि एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी सरकार बना सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को कम आंका है। उन्होंने आप को बहुत कमजोर के रूप में पेश किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनकी हालत इतनी खराब होगी… मैं एग्जिट पोल से भी निराश हूं। कांग्रेस को आसानी से 17-18 प्रतिशत वोट मिल जाते हैं, लेकिन अब 8 फरवरी को सब कुछ साफ हो जाएगा।

सर्वे से विपरीत होंगे वास्तविक परिणाम

देवेंद्र यादव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, एक्जिट पोल भले ही ये तस्वीर सामने रख रहे हैं, लेकिन मैं इससे इत्तेफाक नहीं रखता। कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ी है, नतीजे भी सकारात्मक ही आने चाहिए।आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा, एग्जिट पोल ने पार्टी के प्रदर्शन को कम करके आंका है। लेकिन वास्तविक परिणामों में पार्टी इन अनुमानों से कई गुना अधिक लाभ में है। गुप्ता ने दावा किया कि पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather : दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, बारिश की संभावना नहीं

ये भी पढ़ें : Delhi News Update : आप विधायकों को खरीदने के प्रयास में भाजपा : संजय सिंह