लंबे इंतजार के बाद अपने बंगले मन्नत की छत पर आए शाहरुख खान, फैंस को ईद की इस तरह बधाई

0
385
लंबे इंतजार के बाद अपने बंगले मन्नत की छत पर आए शाहरुख खान, फैंस को ईद की इस तरह बधाई
लंबे इंतजार के बाद अपने बंगले मन्नत की छत पर आए शाहरुख खान, फैंस को ईद की इस तरह बधाई

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :
वो कहते हैं न कि शेर कभी बूढ़ा नहीं होता। सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ भी कुछ ऐसा है। लंबे वक्त से सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने और फ्लॉप फिल्मों के बावजूद सुपरस्टार शाहरुख खान का जलवा कम नहीं हुआ है। सुपरस्टार शाहरुख खान के घर के बाहर ईद के मौके पर वैसे ही भीड़ उमड़ी दिखी। जैसी पहले हुआ करती थी। फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सुपरस्टार शाहरुख खान अपने बंगले मन्नत की छत पर आए और चाहने वाले करोड़ों फैंस को ईद की बधाई कुछ ऐसे दी।

लाखों फैंस की भीड़ उमड़ी 

लंबे इंतजार के बाद अपने बंगले मन्नत की छत पर आए शाहरुख खान, फैंस को ईद की इस तरह बधाई
लंबे इंतजार के बाद अपने बंगले मन्नत की छत पर आए शाहरुख खान, फैंस को ईद की इस तरह बधाई
सुपरस्टार शाहरुख खान के घर के बाहर सुबह से ही लाखों फैंस की भीड़ उमड़ी थी। जिसके बाद शाम को शाहरुख खान ने अपने चाहने वालों को दीदार करवाया। सुपरस्टार शाहरुख खान इस दौरान मन्नत के बाहर अपने चाहने वाले लाखों फैंस पर प्यार लुटाते दिखे। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस मौके पर अपने चाहने वाले लाखों फैंस के सामने अपना आइकॉनिक पोज देते हुए नजर आए।

सेल्फी के जरिए कैमरे में कैद

लंबे इंतजार के बाद अपने बंगले मन्नत की छत पर आए शाहरुख खान, फैंस को ईद की इस तरह बधाई
लंबे इंतजार के बाद अपने बंगले मन्नत की छत पर आए शाहरुख खान, फैंस को ईद की इस तरह बधाई
इस दौरान खुद सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने फैंस से मिली इस ईदी को सेल्फी के जरिए कैमरे में कैद कर लिया। सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने चाहने वाले लाखों फैंस का शुक्रिया कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर कर किया। हालांकि इस दौरान शाहरुख खान अपने बेटे अबराम को साथ लेकर यहां नहीं पहुंचे।

लंबे इंतजार के बाद अपने बंगले मन्नत की छत पर आए शाहरुख खान, फैंस को ईद की इस तरह बधाई
लंबे इंतजार के बाद अपने बंगले मन्नत की छत पर आए शाहरुख खान, फैंस को ईद की इस तरह बधाई
आर्यन खान केस के बाद किंग खान अपने बच्चों को लेकर ज्यादा प्रोटेक्टिव हो गए हैं। इस वजह से बादशाह के फैंस उनके बेटे की झलक इस ईद पर नहीं देख पाए। कोरोना काल की वजह से करीब 2 साल बाद शाहरुख खान ने अपने फैंस को ईद के मौके पर दीदार करवाया है। इस बार वो अकेले ही मन्नत की छत पर नजर आए।

ये भी पढ़ें : इरफान खान की फिल्म ‘अपनों से बेवफाई’ जल्द ही होगी रिलीज

ये भी पढ़ें : तनुश्री दत्ता का मंदिर जाते समय हुआ एक्सीडेंट, आईं गहरी चोटें

ये भी पढ़ें : ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में शिल्पा शेट्टी की एंट्री

ये भी पढ़ें : शादी के बाद पूल पूल में चिल करती दिखाई दी आलिया भट्ट

Connect With Us: Twitter Facebook