गंभीर हालत के चलते तीनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज किया रेफर
Fatehabad News (आज समाज) फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में आज एक महिला ने अपने पति से विवाद के चलते जुड़वा बच्चों सहित जहर खा लिया। हालत खराब होने पर महिला व बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते तीनों को हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के गांव बिसला निवासी ईश्वर गांव में ही जूस की रेहड़ी लगाता है। ईश्वर की 30 वर्षीय पत्नी पूजा रानी के साथ शनिवार को घरेलू कलह हो गई थी।

फतेहाबाद के पपीहा पार्क के सामने महिला खाया जहर

इसी कलह के बाद नाराज होकर उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर फतेहाबाद आ गई। शहर के सबसे बड़े पपीहा पार्क के सामने महिला ने चूहे मारने की दवाई खुद निगल ली और बच्चों को खिला दी। आसपास के लोगों ने उनकी तबीयत बिगड़ते देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया।

राहगीरों ने अस्पताल में कराया भर्ती

राहगीरों और पुलिस की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में मई के अंत में हो सकता है सीईटी एग्जाम

ये भी पढ़ें : 1 मई तक गेहूं के नुकसान दावा पेश कर सकते है हरियाणा के किसान