Himachal News : हर विधानसभा में खुलेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान : शांडिल

0
20
Himachal News : हर विधानसभा में खुलेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान : शांडिल
Himachal News : हर विधानसभा में खुलेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान : शांडिल

प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएंगे

Himachal News (आज समाज), सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें आर्थिक समस्याएं भाजपा सरकार से विरासत में मिली है। प्रदेश सरकार का यह लक्ष्य है कि सीमित संसाधनों के बावजूद हम प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर सुविधाए मुहैया करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोला जा रहा है। इन स्वास्थ्य संस्थानों में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी।

घर के समीप मिलेगी चिकित्सा सुविधा

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य सभी प्रदेशवासियों को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। प्रदेश सरकार गांव-गांव तक प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एमएमयू में आधुनिक सी.टी. स्कैन मशीन स्थापित होने से रोगियों को सुविधा होगी और गंभीर बीमारियों का समयबद्ध निदान सुनिश्चित होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने आशा जताई कि एमएमय क्षेत्रवासियों को बेहतर उपचार सुविधा देने के प्रदेश सरकार के निर्णय में सहायक सिद्ध होगा।

ये रहे मौजूद

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी कुमारहट्टी के रजिस्ट्रार अजय सिंगल, एमएमयू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि चंद शर्मा, उप प्रधानाचार्य डॉ. जेएस संधू, नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. जसवीर कौर, एमएस कॉलेज से डॉ. मनप्रीत सिंह नंदा, हिमाचल प्रदेश प्रथम कन्या बटालियन एनसीसी सोलन के आदेशक कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश कांग्रेस समिति अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अशोक मैसी, अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : Unnat Kisan Mobile App : पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में मदद करें किसान : कृषि मंत्री

ये भी पढ़ें : Sunil Jakhar Resigned : पंजाब भाजपा को सुनील जाखड़ ने दिया झटका