![Haryana News Film actress Meenakshi Sheshadri will be seen on the big screen after a long gap of 30 years Haryana News Film actress Meenakshi Sheshadri will be seen on the big screen after a long gap of 30 years](https://www.aajsamaaj.com/wp-content/uploads/2024/11/Meenakshi-Sheshadri-696x392.jpg)
महोत्सव में 5 से 11 दिसंबर के मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शैडयूल जारी
मशहूर फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, प्रसिद्घ कवि डॉ. कुमार विश्वास आदि कलाकार बनेंगे महोत्सव की शान
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि मुख्य मंच पर द्रौपदी के रूप में नजर आएंगी। यह अभिनेत्री पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आएंगी। इस फिल्म अभिनेत्री ने स्वयं महोत्सव में आने का वीडियो क्लिप भी जारी किया है। अहम पहलू यह है कि फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि और उनकी टीम के सदस्य 11 दिसंबर को ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग के मुख्य मंच पर सायं के समय महाभारत पर आधारित नाटक द्रौपदी की प्रस्तुति देंगी।
हमारे राम नाटक प्रस्तुत करेंगे आशुतोष राणा
उपायुक्त ने कहा कि 5 दिसंबर को पुरुषोतमपुरा बाग के मुख्य मंच पर सायं 6:30 बजे तंजानिया और हरियाणा के कलाकारों द्वारा कोरियोग्राफी की प्रस्तुति दी जाएगी। 7 दिसंबर को फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा व उनकी टीम द्वारा हमारे राम नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी।
8 दिसंबर को एनजेडसीसी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी और 9 दिसंबर को प्रसिद्घ कलाकार मनीषा द्वारा महाभारत पर आधारित रेत की कलाकृति की प्रस्तुति होगी और 9 दिसंबर को ही डॉ. कुमार विश्वास और अन्य कवियों का कवि सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा पुरुषोतमपुरा बाग में सायं 6:30 बजे महाभारत पर आधारित नाटक में द्रौपदी के रूप में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें: हिसार में डबल मर्डर के 8 दोषियों को उम्रकैद