Actress Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का यह पोस्ट सामने आते ही उनके ब्रेकअप की अटकलें फिर हुईं तेज

0
268
Actress Malaika Arora मलाइका अरोड़ा का यह पोस्ट सामने आते ही उनके ब्रेकअप की अटकलें फिर हुई तेज
Actress Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा का यह पोस्ट सामने आते ही उनके ब्रेकअप की अटकलें फिर हुई तेज

Bollywood Actress Malaika Arora In Spain,  (आज समाज), नई दिल्ली: बालीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा कुछ अरसे से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह स्पेन में समुद्र किनारे छुट्टियां मना रही हैं और अपनी वेकेशन फोटोज के साथ ही उन्होंने रिलेशनशिप पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है, जिंदगी का सबसे लंबा रिलेशनशिप आपका आपकी बॉडी, हार्ट और माइंड के साथ होगा और उन्हें अच्छे से ट्रीट कीजिए।

  • वेकेशन के फोटोज से अर्जुन कपूर गायब

मलाइका व अर्जुन बॉलीवुड के मोस्ट टॉक्ड अबाउट कपल

अभिनेत्री का यह पोस्ट सामने आते ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के साथ उनके ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के मोस्ट टॉक्ड अबाउट कपल हैं और बीते कुछ समय से इस कपल के ब्रेकअप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि बीते कई साल से डेट कर रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब अलग हो चुके हैं।

अर्जुन की बर्थडे पार्टी में भी नहीं पहुंची थी मलाइका

हाल ही में अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी से भी मलाइका अरोड़ा नदारद थीं। इन सबके समंदर किनारे छुट्टियां मनाने के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज के साथ जो पोस्ट शेयर की है उसे उनके फैंस अर्जुन कपूर संग उनके रिश्ते में आई दूरियों से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें, एक्ट्रेस अक्सर अर्जुन कपूर संग वेकेशन पर जाती थीं, लेकिन इस बार उनकी फोटोज में अर्जुन कपूर नजर नहीं आए।