Kurukshetra News: कार्यवाहक सीएम ने मंडी में जाकर लिया धान खरीद कार्य का जायजा

0
60
कार्यवाहक सीएम ने मंडी में जाकर लिया धान खरीद कार्य का जायजा
Kurukshetra News: कार्यवाहक सीएम ने मंडी में जाकर लिया धान खरीद कार्य का जायजा

उठान में देरी होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाने से उत्साहित कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी आज एक्टिव मोड में नजर आए। नायब सैनी ने अनाज मंडी में जाकर धान खरीद कार्य का जायजा लिया। वहीं उन्होंने धान के उठान कार्य में देरी होने पर अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीद व उठान कार्य में देरी लापरवाही बर्दाशत नहीं होगी। इससे पहले नायब सैनी ने अपने सभी 48 विधायकों को भी मंडियों में जाकर खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने के निर्देश दिए थे। उन्होंने सभी विधायकों को कहा था कि वे फिल्ड में जाकर जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए कार्य करें।

गौरतलब है कि कार्र्यवाहक सीएम नायब सैनी विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पार्टी को बहुमत मिलने पर केंद्रीय नेताओं से मिलने दिल्ली गए हुए थे। दिल्ली में नायब सैनी ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय मंत्री मनोहर लाल, धर्मेंद्र प्रधान व राष्टÑपति से मुकाकात की थी। सभी नेताओं ने नायब सैनी को जीत की बधाई दी थी।

गत दिवस लौटे दिल्ली से

कार्यवाहक सीएम नायब सैनी गत देर सांय दिल्ली से लौटे। दिल्ली से लौटने पर उन्होंने चंडीगढ़ में जू एप पर विधायकों के साथ बातचीत की। फिर आज सुबह वह चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र धान खरीद कार्य का जायजा लेने पीपली अनाज मंडी में पहुंचे थे। नायब सैनी के लाडवा पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे।

15 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

हरियाणा सीएम को 15 अक्टूबर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई जाएगी। पंचकूला में आयोजित होने वाले समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। नायब सैनी ही हरियाणा के सीएम होगे। इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव के वक्त ही पंचकूला में कहा था कि ये चुनाव नायब सैनी की अगुआई में लड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें : East-Asia Summit: दुनिया में शांति बहाली बेहद जरूरी, यह जंग का युग नहीं : मोदी