One year of Hamas-Israel war : अब तक मारे गए करीब 55 हजार लोग

0
8
One year of Hamas-Israel war : अब तक मारे गए करीब 55 हजार लोग

7 अक्टूबर 2023 को हमास लड़ाकों के इस्राइल सीमा में घुसने के बाद शुरू हुआ था दोनों का खूनी संघर्ष

One year of Hamas-Israel war (आज समाज), नई दिल्ली : इस्राइल और हमास का आपसी संघर्ष पिछले लंबे समय से चला आ रहा है। हालात उस समय ज्यादा बिगड़ गए जब आज से ठीक एक साल पहले 7 अक्टूबर 2023 को हमास के लड़ाके इस्राइल की सीमा में घुस आए थे। इससे पहले की इस्राइल कुछ समझ पाता उन्होंने 1200 इस्राइली नागरिकों की हत्या कर दी और करीब 250 लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। बंधक बनाए लोगों में महिलाओं और लड़कियों की संख्या अधिक थी।

हमास लड़ाकों द्वारा अचानक किए इस हमले से इस्राइल पूरी तरह से हतप्रभ रह गया। इसके बाद इस्राइल ने जो फैसला लिया उसके परिणाम आज भी सामने आ रहे हैं। इस हमले के बाद से आज तक इस्राइल ने गाजा(फलस्तीन) में हमास के ठिकानों पर लगातार जवाबी कार्रवाई की है। अब तक इस युद्ध में 1200 इस्रराइली नागरिकों के अलावा हजारों हमास व अन्य सशस्त्र संगठनों के लड़ाके, 42 हजार से ज्यादा फलस्तीनी नागरिक और सैकड़ों इस्राइली सैनिक मारे जा चुके हैं।

42,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए

हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि गाजा में 42,000 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। गाजा में मारे गए लोगों में आम नागरिक और हमास के सदस्य दोनों शामिल हैं। रॉकेट मिसफायर के चलते भी हमास के कई सदस्यों की मौत हुई है। दूसरी तरफ इस्राइल ने गाजा पट्टी में पिछले वर्ष 40,000 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की। युद्ध की शरुआत से लेकर अब तक गाजा से इस्राइल में 13,200 रॉकेट दागे गए हैं।

इस्राइली सेना ने बताया कि लेबनान से 12,400 रॉकेट दागे गए, जबकि सीरिया से 60, यमन से 180 और ईरान से 400 रॉकेट दागे गए। आईडीएफ ने कहा कि उसने लेबनान में 800 से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया है। जहां 4,900 ठिकानों पर हवाई हमले किए गए हैं तो वहीं लगभग 6,000 जमीनी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। पिछले एक साल में इस्राइल ने वेस्ट बैंक और जॉर्डन घाटी में 5,000 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सेना ने यह भी बताया कहा कि उसने पिछले वर्ष गाजा के आठ लड़ाकू ब्रिगेड कमांडरों, लगभग 30 बटालियन कमांडरों और 165 कंपनी कमांडरों को मार गिराया।

इस्राइल के इतने सैनिक मारे गए

इस्राइली सेना ने कहा कि 7 अक्तूबर 2023 से अब तक 726 इस्राइली सैनिक मारे गए हैं। इनमें से 380 सैनिक 7 अक्तूबर के हमलों में मारे गए और 346 सैनिक 27 अक्तूबर 2023 से गाजा में शुरू हुई लड़ाई में मारे गए। अब तक घायल सैनिकों की संख्या 4,576 हो गई है। 56 सैनिक आॅपरेशन के दौरान हुईं दुर्घटनाओं के कारण मारे गए।

यह भी पढ़ें : Stubble Burning Problem : पराली का वैज्ञानिक तरीके से करें प्रबंधन : मान

यह भी पढ़ें : Relief For Lalu Yadav Family : लालू यादव व उसके परिवार को राहत