Rohtak News: पुराने कार्यकर्ताओं को साधने के लिए रोहतक में आवास बनाएंगे अभय

0
111
Rohtak News: पुराने कार्यकर्ताओं को साधने के लिए रोहतक में आवास बनाएंगे अभय: कर्ण चौटाला
Rohtak News: पुराने कार्यकर्ताओं को साधने के लिए रोहतक में आवास बनाएंगे अभय: कर्ण चौटाला

कर्ण चौटाला बोले-जजपा व इनेलो एक नहीं हो सकते
(आज समाज) रोहतक: इनेलो नेता अभय चौटाला पुराने कार्यकर्ताओं को साधने के लिए रोहतक में आवास बनाएंगे। ताकि पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी से जोड़ा जा सके और पार्टी को मजबूत किया जा सके। यह कहना है इनेलो नेता कर्ण चौटाला का। चौटाला गुरुवार को रुपया चौक स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि रोहतक में आवास बनाने को लेकर गंभीरता से विचार की जा रहा है।

इनेलो-जजपा के एक होने के सवाल पर कर्ण चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री देवीलाल व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों में विश्वास न करने वालों से इनेलो का कोई नाता नहीं है। जजपा व इनेलो एक नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि पार्टी उन कार्यकर्ताओं के घर जाएगी, जो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से जुड़े रहे थे। इसके लिए वे खुद प्रयास कर रहे हैं।

वक्फ बोर्ड कानून गरीब व श्रमिक वर्ग के खिलाफ

वक्फ बोर्ड कानून के सवाल पर कर्ण चौटाला ने कहा कि पार्टी ऐसे कानून का विरोध करती है, क्योंकि यह कानून गरीब व श्रमिक वर्ग के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की आवाज उठाने में नाकाम नहीं है। जो पार्टी विधानसभा में विपक्ष का नेता तक नहीं चुन सकती, वह प्रदेश की आवाज कैसे बनेगी।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट