Haryana News: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अभय सिंह चौटाला

0
93
Haryana News: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अभय सिंह चौटाला
Haryana News: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अभय सिंह चौटाला

हरियाणा में रामपाल माजरा बने इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: अभय सिंह चौटाला को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। अभय चौटाला इससे पहले इनेलो के प्रधान महासचिव के पद पर थे। गत दिवस चंडीगढ़ में संसदीय कार्य समिति की बैठक में इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी में यह बदलाव किया गया गया। पार्टी के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला को हरियाणा संगठन में एक्टिव किया गया है।

बैठक चंडीगढ़ स्थित एमएलए फ्लैट्स हुई। इस बैठक में हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक आदित्य देवीलाल, इनेलो नेता शेर सिंह बड़शामी, प्रकाश भारती, एमएस मलिक, आरएस चौधरी, सरदार नछतर सिंह मौजूद रहे।

समर पाल चौधरी को दी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

हरियाणा रामपाल माजरा को फिर से हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में समर पाल चौधरी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। मध्य प्रदेश में मोतीलाल को अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान में गोधारा जो पहले से ही वहां एक्टिव हैं, उनको जिम्मेदारी दी गई है।

पंजाब में गुरुदेव सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में प्रधान महासचिव की पोस्ट प्रताप गुर्जर को दी गई है। वाइस प्रेसिडेंट को राधा राणा को बनाया गया है। ओमप्रकाश वोहरा को भी यही जिम्मेदारी दी है। मेवात के अध्यक्ष को बाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। इसी तरीके से रणबीर सिंह को भी वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है।

दूसरे राज्यों में भी संगठन करेंगे खड़ा

अभय सिंह चौटाला ने इस जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा, जो जिम्मेदारी मिली है मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। मैं चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के संघर्ष के साथी हैं, उन्हें मैं एक मंच पर लाने का काम करूंगा।

उन्होंने बताया कि पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी आरएस चौधरी को दी गई है। इसके अलावा पार्टी में तीन वाइस प्रेसिडेंट बनाए गए हैं। अभय सिंह चौटाला ने बताया कि इनेलो को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने के लिए दूसरे राज्यों में भी संगठन खड़ा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : आज दोपहर 2 बजे शुरू होगी हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही

ये भी पढ़ें : गन कल्चर वाले गीत गाने के हरियाणा में कलाकारों को पंजाब के जरिए पाकिस्तान से मिल रही फंडिंग: गजेंद्र फोगाट