Aasra Foundation Panipat : मां की ममता पेड़ों का दान, दोनों करते जन कल्याण

0
279
Aasra Foundation Panipat
Aasra Foundation Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),Aasra Foundation Panipat, पानीपत : आज के समय में हर नागरिक जानता है की पौधा रोपण कितना जरूरी हो गया है। पेड़ पौधे मानव जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। आसरा फाउंडेशन ने इस सी को ध्यान में रखते हुए और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73 वां जन्मदिन मनाते हुए लगभग 373 पौधे अलग अलग जगह पर लगाए। आसरा फाउंडेशन के मेंबर्स ने मोदी जी की लंबी उम्र की कामना की और आशा करी की भारत इनके सानिध्य में नई ऊंचाइयां छुए। पेड़ पौधे हमें कितना कुछ देते हैं इसकी गिनती नहीं करी जा सकती। फल, सब्जी, दवाइयां, छाया, फूल, आसरा और न जाने क्या क्या। आसरा फाउंडेशन ने 13-17 और अंसल के पार्क में पौधा रोपण किया। यह फाउंडेशन नौवीं से बारहवीं कक्षा के बच्चों द्वारा चलाया जा रहा है। सभी को इन बच्चों से प्रेरित होकर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। अनवी शिंगला, राघव अरोड़ा, टिया जैन, ध्रुव गांधी, कार्तिक सिंगला, अंशिका नंदा, जॉय कालरा, सहज गोयल, कृष्णव खुराना, दृष्टि शर्मा और महक कटारिया पौधा रोपण के दौरान उपस्थित रहे।