Aashiqui 3 Teaser Out: कार्तिक आर्यन का दिल टूटा आशिक अवतार

0
117
Aashiqui 3 Teaser

Aashiqui 3 Teaser Out: फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब इसका पहला टीज़र रिलीज कर दिया गया है। इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में कार्तिक आर्यन ने एक ऐसा लुक अपनाया है, जिसने राहुल रॉय और आदित्य रॉय कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है।

आशिकी 3 की कहानी और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं, जिन्होंने पहले यह साफ किया था कि वह कार्तिक आर्यन के साथ एक रोमांटिक-म्यूजिकल ड्रामा बना रहे हैं, लेकिन इसे आशिकी 3 नहीं कहा जाएगा। हालांकि, जब फिल्म का टीज़र सामने आया तो फैंस इसे आशिकी 3 ही मान रहे हैं।

कार्तिक आर्यन का नया रूप: दिल टूटा आशिक

टीज़र में कार्तिक आर्यन एक कॉन्सर्ट में गिटार थामे गाना गाते नजर आ रहे हैं। उनके लुक की बात करें तो मैसी बाल, दाढ़ी और सिगरेट के साथ वह पूरी तरह एक दिल टूटे आशिक के अंदाज में दिख रहे हैं।

पुष्पा 2 की एक्ट्रेस श्रीलीला संग रोमांस

इस फिल्म में पुष्पा 2 की मशहूर अदाकारा श्रीलीला कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी ने टीज़र में ही फैंस का दिल जीत लिया है।

फिल्म की रिलीज डेट हुई फाइनल

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की यह फिल्म इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है।

तृप्ति डिमरी हुईं बाहर!

पहले इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया था, लेकिन किसी कारणवश उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी एनिमल फिल्म की बोल्ड इमेज की वजह से ऐसा हुआ, लेकिन निर्देशक अनुराग बसु ने इन खबरों को गलत बताया है।अब देखना यह है कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की यह जोड़ी पर्दे पर कितना कमाल दिखा पाती है।