Sonipat News: सोनीपत के गोहाना में आप की बदलाव रैली आज, पंजाब सीएम भगवंत मान करेंगे संबोधित

0
61
सोनीपत के गोहाना में आप की बदलाव रैली आज, पंजाब सीएम भगवंत मान करेंगे संबोधित
सोनीपत के गोहाना में आप की बदलाव रैली आज, पंजाब सीएम भगवंत मान करेंगे संबोधित

Sonipat News: (आज समाज) सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में आज सोमवार को आम आदमी पार्टी की बदलेगा हरियाणा रैली होगी। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। जनसभा के लिए मंच और पंडाल दोनों ही तैयार हैं। आप के प्रदेश वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। रैली को लेकर पुलिस चौकस है और इंट्री पर मेटल डिटेक्टर तक लगाए गए हैं। कुछ देर में लोग पहुंचना शुरू हो जाएंगे। गोहाना में आप की ये जनसभा नई अनाज मंडी में रखी गई है। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भीड़ जुटाने के लिए पूरा जोर लगाया है। प्रदेश यूथ विंग सचिव मोना ने बताया कि गोहाना में दोपहर को आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकतार्ओं में नई जान फूकेंगे। गोहाना और बरौदा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। सोनीपत में आम आदमी पार्टी की ये तीसरी सभा है। इससे पहले पंजाब के सीएम सोनीपत में जनसभा कर चुके हैं। गन्नौर में आप की सभा में सांसद संजय सिंह पहुंचे थे।