आप प्रभारी पहुंचे पूर्व जिला प्रमुख के निवास, अटकलों को विराम

0
398
mahendergarh aap
mahendergarh aap

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
बीते 26 अप्रैल की होने वाली आम आदमी पार्टी की प्रस्तावित रैली रद्द होने से क्षेत्र में पार्टी के प्रति चल रही नकारात्मक चर्चाओं पर विराम लगाने के लिए आप पार्टी के हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता बीती गुरुवार शाम महेंद्रगढ़ के पूर्व जिला प्रमुख भाई रामसिंह यादव के निवासी पर पहुंचे।

अप्रैल में रद्द हो गई थी सभा

पूर्व जिला प्रमुख भाई रामसिंह यादव और पुत्रवधू डॉ. राज सुनेश यादव के आह्वान पर महेंद्रगढ़ की आदर्श रामलीला कमेटी के मैदान में बीती 26 अप्रैल को होने वाली आप पार्टी की रैली अज्ञात कारणों के चलते अचानक रद्द हो गई थी। इस रैली को सम्बोधित करने के लिए आप पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद व हरियाणा के प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में आने वाले थे। रैली को लेकर पूर्व जिला प्रमुख भाई रामसिंह यादव व उनकी पुत्रवधू डॉ. राज सुनेश यादव ने 15 दिन के कम समय में पूरे क्षेत्र का घर-घर जाकर लोगों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया था।

19 मई की शाम को की अफवाह समाप्त

mahendergarh aap
mahendergarh aap

अचानक रैली रद्द होने से क्षेत्र के लोगों में पार्टी के प्रति विभिन्न प्रकार की नकारात्मक चर्चाएं चल रही थी। बीती 19 मई की शाम आप नेता डॉक्टर सुशील गुप्ता ने भाई रामसिंह के निवास पर पहुंचकर उनसे राजनीतिक चचार्एं करते हुए उनकी पुत्रवधू डॉ. राज को राजनीति में सक्रिय रहने का आशीर्वाद देकर क्षेत्र में चल रही पार्टी के प्रति सभी नकारात्मक चर्चाओं पर विराम लगा दिया। इस दौरान डॉक्टर सुशील गुप्ता ने बताया की महेंद्रगढ़ रैली से पहले वे अचानक अस्वस्थ हो गए थे। इसी के चलते उन्होंने सारे प्रोग्राम रद्द कर दिए थे। इस दौरान उन्होंने भाई रामसिंह से स्थानीय राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

भजन लाल के नजदीकी थे रामसिंह

स्मरण रहे कि भाई रामसिंह यादव पूरे जिले में मजबूत और कदावर नेता हैं। वे लगभग तीन दशक पहले कांग्रेस राज में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के समय में महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष रहे। इसके बाद वे चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के समय में जिला प्रमुख रहे। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन व विपक्षी नेताओं में उनकी छवि एक दबंग नेता की रही है। भाई रामसिंह अपने खरे व्यवहार और ईमानदार छवि के कारण क्षेत्र की जनता में लोकप्रिय हैं। उनकी पुत्रवधू राज भी मिलनसार स्वभाव के कारण शहर व क्षेत्र के गांवों की महिलाओं में खासा लोकप्रिय हैं। भाई रामसिंह के शामिल होने से जिला महेंद्रगढ़ में आप पार्टी को काफी मजबूती मिलने की संभावना है।