Punjab News:आप पंजाब ने •ााजपा की तानाशाही के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया

0
41
आप पंजाब ने •ााजपा की तानाशाही के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया
आप पंजाब ने •ााजपा की तानाशाही के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ (आज समाज)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक राजनीतिक कैदी हैं। एजेंसियों के पास अरविंद केजरीवाल या किसी •ाी आप नेता के खिलाफ घोटाले का कोई सबूत नहीं है, लेकिन वे उन्हें जेल में डाले हुए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्टÑीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और उनके साथ लगातार हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ मोहाली के गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के पास आयोजित राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन में हजारों लोग एकत्र हुए।

इस विरोध प्रदर्शन में आप के कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने मंच की अध्यक्षता की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक कार्यों के लिए मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की। विरोध प्रदर्शन के दौरान स•ाा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि ईडी और सीबीआई का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। गुजरात चुनाव के बाद बीजेपी को समझ आ गया था कि अगर उन्हें कोई कड़ी टक्कर दे सकता है तो वो है अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी।

मंत्री लालजीत सिंह •ाुल्लर ने कहा कि आज हम स•ाी अपने प्रिय नेता अरविंद केजरीवाल के समर्थन में इकट्ठा हुए हैं। दिल्ली में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में इंडिया गठबंधन विरोध प्रदर्शन कर रहा है। पहले तो ईडी ने झूठे केस में अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया और जब मोदी और अमित शाह को पता चला कि उन्हें जमानत मिल गई है, तो सीबीआई ने दूसरा केस दर्ज कर अरविंद केजरीवाल की जमानत रोक दी।

मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। इसलिए आज देश में अरविंद केजरीवाल की पहचान है। उन्होंने कहा केजरीवाल एक विचार हैं। उनसे •ााजपा डरती है, इसलिए उन्होंने उन्हें रोकने के लिए उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया और जेल में बंद कर दिया। यह बहुत निंदनीय है। मंत्री लालचंद कटारूचक ने कहा कि अंततº जनता की शक्ति और सत्य की ही जीत होती है। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि यह पहली बार है कि किसी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और किसी राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत के जेल में डाला गया है। बीजेपी को डर है कि आने वाले कई राज्यों के चुनावों में अगर अरविंद केजरीवाल बाहर आकर प्रचार करेंगे तो बीजेपी के स•ाी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।

मंत्री हर•ाजन सिंह ईटीओ ने कहा कि •ााजपा राजनीतिक हिसाब बराबर करने के लिए असंवैधानिक गतिविधियों का सहारा ले रही है। वे अरविंद केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा सकी इसलिए उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा कि जनता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अत्याचार के लिए •ााजपा को आगामी चुनावों में करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वह एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के राष्ट्रीय संयोजक हैं, उन्हें बिना किसी सबूत के उन्हें जेल में रखना अलोकतांत्रिक है।