AAP leaders staged a big demonstration in Jalandhar:अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप नेताओं ने जालंधर में किया बड़ा प्रदर्शन

0
9
AAP leaders staged a big demonstration in Jalandhar अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप नेताओं ने जालंधर में किया बड़ा प्रदर्शन
AAP leaders staged a big demonstration in Jalandhar अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप नेताओं ने जालंधर में किया बड़ा प्रदर्शन

जालंधर/चंडीगढ़ (आज समाज ) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्टÑीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के खिलाफ आप नेताओं ने जालंधर में बड़ा प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को मोदी सरकार की तानाशाही बताया और कहा कि •ााजपा ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर केजरीवाल को फंसाने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने केंद्र की •ााजपा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के दर्जनों विधायक – मंत्री, सांसद, पार्टी पदाधिकारी, चेयरमैन और हजारों की संख्या में राज्य •ार के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में जालंधर पश्चिम विधानस•ाा उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार मोहिंदर •ागत •ाी शामिल हुए। आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम ने •ाारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला और कहा कि •ााजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर्फ एक मकसद है कि किसी •ाी तरह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करना। •ााजपा को अरविंद केजरीवाल के ईमानदार राजनीति से डर लगता है।

इसलिए सीबीआई और ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए और जानबूझकर जेल में डाला। आप मंत्री डा बलबीर सिंह ने मोदी सरकार को चेतावनी दी और कहा कि जल्द से जल्द अरविंद केजरीवाल को रिहा किया जाए नहीं तो यह आंदोलन और तीव्र होगा। उन्होंने कहा कि •ााजपा एक तरफ बिना कोई सबूत और मनी ट्रेल के आधार पर एक मौजूदा मुख्यमंत्री को जेल में रखा हुआ है वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के •ााजपा के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस येदुरप्पा के खिलाफ नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज था लेकिन उन्हें जमानत दे गई क्योंकि वह उनकी खुद की पार्टी के थे।

दरअसल, •ााजपा दिल्ली और पंजाब में आप सरकार के कामों से घबरा गई है। इसीलिए आप नेताओं को जानबूझकर झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि •ााजपा ने देश के सारे •ा्रष्ट नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया और उन्हें मुख्यमंत्री, मंत्री और उपमुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों से नवाजा। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा और महाराष्टÑ के उपमुख्यमंत्री अजित पवार व मंत्री छगन •ाुजबल इसके उदाहरण हैं। संगरूर से आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की पूरी सं•ाावना थी, इसीलिए सीबीआई ने जानबूझकर उन्हें गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि एक साल पहले •ाी सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल से पूछताछ और जांच पड़ताल की थी लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मामले में, देश में यह पहली बार हुआ कि जांच एजेंसी निचली कोर्ट से जमानत की कापी आए ही बिना हाईकोर्ट पहुंच गई।
मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सीबीआई की गिरफ्तारी साफ दर्शाता है कि •ााजपा अरविंद केजरीवाल को जानबूझकर झूठे मुकदमे में फंसना चाहती है। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा गया है, ऐसा देश के इतिहास में पहले क•ाी नहीं हुआ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की हिटलरशाही और गुंडागर्दी पर उतरी हुई है।

मंत्री लालचंद कटारूचक ने कहा कि पिछले दो साल में ईडी और सीबीआई को आप नेताओं के पास से एक फूटी कौड़ी नहीं मिली। पूरा मुकदमा झूठा और फर्जी है। चंडीगढ़ में •ाी आप नेताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, •ााजपा कार्यालय जाने से रोका

SHARE