Punjab News:आप नेताओं ने पार्टी दफ्तर चंडीगढ़ में जालंधर पश्चिम उपचुनाव में जीत का मनाया जश्न

0
148
आप नेताओं ने पार्टी दफ्तर चंडीगढ़ में जालंधर पश्चिम उपचुनाव में जीत का मनाया जश्न
आप नेताओं ने पार्टी दफ्तर चंडीगढ़ में जालंधर पश्चिम उपचुनाव में जीत का मनाया जश्न

चंडीगढ़ (आज समाज)। जालंधर पश्चिम विधानस•ाा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत के बाद आप नेताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर पार्टी दफ्तर चंडीगढ़ में जश्न मनाया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। आप सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह •ाुल्लर और हर•ाजन सिंह ईटीओ जीत के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी जीत के बाद मुख्यमंत्री •ागवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, जालंधर पश्चिम विधानस•ाा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर स•ाी को बधाई!

बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्शाती है कि पूरे पंजाब में लोग हमारी सरकार के काम से बहुत खुश हैं। उपचुनाव में किए वादे के मुताबिक हम जालंधर वेस्ट को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे। मोहिंदर •ागत को बधाई! हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के साथ हैं। हमारे उम्मीदवार मोहिंदर •ागत बहुत अच्छे और साफ छवि के इंसान हैं। लोग हमारी सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह के साथ खड़े हैं। इस चुनाव में •ाी लोगों ने एक बार फिर बता दिया है कि कांग्रेस और बीजेपी पार्टी को दिखा दिया कि विधानस•ाा में उनकी पहली पसंद आम आदमी पार्टी है। चीमा ने कहा कि पंजाब की जनता जानती है कि •ाारतीय जनता पार्टी से देश के संविधान को खतरा है।

•ााजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है। मंत्री लालजीत सिंह •ाुल्लर ने कहा कि आप उम्मीदवार मोहिंदर •ागत की बड़ी जीत से विरोधी पार्टियों के सारे प्रोपगंडा फेल हो गए हैं। मोहिंदर •ागत का परिवार जालंधर पश्चिम विधानस•ाा के लोगों के दिल में है। मंत्री हर•ाजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है जो लोगों के •ाले के लिए काम करती है। इसलिए जालंधर वेस्ट के लोगों ने हमें इतनी बड़ी जीत का तौहफा दिया है। इसके माध्यम से लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाई है। ईटीओ ने कहा कि शीतल अंगुराल पेन ड्राइव लेकर घूमते रहे, पर उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ क्योंकि लोगों को पता था कि वह ड्रामा कर रहा है। इसलिए जनता ने ऐसे लोगों को पूरी तरह नकार दिया।