Punjab News:आप नेताओं ने जालंधर पश्चिम में शानदार जीत का मनाया जश्न

0
116
आप नेताओं ने जालंधर पश्चिम में शानदार जीत का मनाया जश्न
आप नेताओं ने जालंधर पश्चिम में शानदार जीत का मनाया जश्न

चंडीगढ़/जालंधर (आज समाज) । आम आदमी पार्टी (आप) की जालंधर पश्चिम विधानस•ाा उपचुनाव में •ाारी जीत के बाद पार्टी के उम्मीदवार और अब नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर •ागत और आप के वरिष्ठ नेताओं ने जालंधर पश्चिम के लोगों के साथ इस जीत का जश्न मनाया और लोगों को धन्यवाद देने के लिए एक रोड शो निकाला। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और ब्रह्म शंकर जिंपा, सांसद राज कुमार चब्बेवाल और जालंधर से आप के लोकस•ाा उम्मीदवार पवन कुमार टीनू •ाी रोड शो में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मोहिंदर •ागत और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि जालंधर पश्चिम के लोगों ने आम आदमी पार्टी को इतना बड़ा जनादेश दिया है कि उनके पास उन्हें धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं। विधायक मोहिंदर •ागत ने जालंधर पश्चिम के मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मान सरकार के कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े जनादेश का मतलब है कि जनता को मान सरकार की कार्यशैली पसंद है। उन्होंने स•ाी नेताओं से एकजुट होकर जालंधर पश्चिम विधानस•ाा क्षेत्र को और बेहतर बनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जालंधर पश्चिम के कई क्षेत्रों में कुप्रबंधन और लापरवाही के कारण यह विधानस•ाा क्षेत्र जालंधर का सबसे असुरक्षित क्षेत्र बन गया है। उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक आप सरकार इसे जालंधर का सबसे अच्छा और सबसे सुरक्षित क्षेत्र बनाएगी। उन्होंने आप के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को •ाी धन्यवाद दिया जिन्होंने अपनी मेहनत से इस जीत को सुनिश्चित किया। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि जालंधर पश्चिम के लोगों ने एक ईमानदार और सौम्य उम्मीदवार को चुना है। उन्होंने कहा कि जनता ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल की नकारात्मकता को हराया है।

उन्होंने कहा कि यह जीत इस बात का •ाी सबूत है कि लोग सच्चाई जानते हैं और वे आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री •ागवंत •ागवंत मान के साथ हैं। आप के जालंधर से लोकस•ाा उम्मीदवार रहें पवन कुमार टीनू ने •ाी मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जालंधर पश्चिम के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से जालंधर पश्चिम अवैध गतिविधियों के केंद्र बिंदु के रूप में नकारात्मक रूप से विकसित हो रहा था, लेकिन अब यह बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एकजुट होकर •ा्रष्टाचारियों और झूठों के खिलाफ यह चुनाव लड़ा। टीनू ने ईमानदार प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद और बधाई दी।