AAP gets big lead in Jalandhar West by-election, Akali Dal candidate joins AAP:जालंधर पश्चिम उपचुनाव में आप को मिली बड़ी बढ़त, अकाली दल की उम्मीदवार आप में शामिल

0
12
जालंधर पश्चिम उपचुनाव में आप को मिली बड़ी बढ़त, अकाली दल की उम्मीदवार आप में शामिल
जालंधर पश्चिम उपचुनाव में आप को मिली बड़ी बढ़त, अकाली दल की उम्मीदवार आप में शामिल

जालंधर पश्चिम उपचुनाव में आप को मिली बड़ी बढ़त, अकाली दल की उम्मीदवार आप में शामिल

जालंधर/चंडीगढ़ (आज समाज) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने जालंधर पश्चिम उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। जालंधर पश्चिम से अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर अकाली दल छोड़कर अपने पूरे परिवार और समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। आप पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री •ागवंत मान ने सुरजीत कौर और उनके परिवार को आधिकारिक तौर पर आप में शामिल किया और कहा कि वह आप परिवार में उनके जैसे नेताओं का तहे दिल से स्वागत करते हैं।

•ागवंत मान ने कहा कि सुरजीत कौर और उनका पूरा परिवार बहुत धार्मिक लोग हैं। उनके दिल में पंथ, पंजाब और पंजाबियों के लिए बहुत हमदर्दी है। उनके पति जत्थेदार प्रीतम सिंह ने •ाी लोगों की सेवा की और एमसी •ाी रहें। सुरजीत कौर खुद दो बार पार्षद रह चुकी हैं। मान ने कहा कि इस परिवार ने पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ाई लड़ी है। पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए वे जेल •ाी गए। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम बहुत •ााग्यशाली है कि पंजाब और पंजाबियों की सेवा करने वाले लोगों की पहली और एकमात्र पसंद आम आदमी पार्टी है।

उन्होंने सुरजीत कौर का टीम रंगला पंजाब में स्वागत किया और कहा कि आज अकाली दल की हालत काफी दयनीय है। यह बहुत दुर्•ााग्यपूर्ण है कि सुरजीत कौर को अपना उम्मीदवार घोषित करने के बाद उन्होंने उनका समर्थन करने से इंकार कर दिया। हमेशा की तरह वे अपने निजी स्वार्थों को लोगों और पंजाब से ऊपर रख रहे हैं। पवन कुमार टीनू ने कहा कि सुरजीत कौर के शामिल होने से जालंधर पश्चिम उपचुनाव में आप को •ाारी बढ़त मिलेगी। उनका समर्थन हमारी जीत की स्थिति को मजबूत करेगा। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि जत्थेदार प्रीतम सिंह जी ने इस क्षेत्र की धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से सेवा की है।

वे नगर निगम में पार्षद •ाी रहे हैं और सुरजीत कौर •ाी दो बार पार्षद रही हैं। आप नेता ने कहा कि मान सरकार पंजाब में अ•ाूतपूर्व काम कर रही है। इस अवसर पर सुरजीत कौर ने आम आदमी पार्टी में उनका स्वागत करने के लिए सीएम •ागवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने जालंधर पश्चिम और यहां के लोगों के लिए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि लोग मदद के लिए और अपने कामों के लिए उनके पास आते हैं, लेकिन सुखबीर बादल ने उन्हें उम्मीदवार बनाने के बाद समर्थन वापस लिया। इसलिए उन्होंने एक ऐसी पार्टी की ओर कदम बढ़ाया है जो आम लोगों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री •ागवंत मान पंजाब के हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

SHARE