Punjab News: चुनाव में आप उम्मीदवार मोहिंदर •ागत ने 37 हजार 325 वोटों से जीत हासिल की

0
97
चुनाव में आप उम्मीदवार मोहिंदर •ागत ने 37 हजार 325 वोटों से जीत हासिल की
चुनाव में आप उम्मीदवार मोहिंदर •ागत ने 37 हजार 325 वोटों से जीत हासिल की

चंडीगढ़। (आज समाज )जालंधर वेस्ट में सीएम •ागवंत मान का राजनीतिक व वोटों का गणित पूरा कामयाब रहा। पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानस•ाा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर •ागत ने 37 हजार 325 वोटों से जीत हासिल की हैं। दूसरे नंबर पर •ााजपा और तीसरे पर कांग्रेस रही। लोकस•ाा चुनाव 2024 में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी पहले स्थान पर थी। बीजेपी दूसरे स्थान पर थी और आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर थी। इस उपचुनाव में स्थिति बिल्कुल उलट है। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी पहले स्थान पर रही। बीजेपी दूसरे स्थान पर और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। आप उम्मीदवार मोहिंदर •ागत ने कहा कि मैं जालंधर वेस्ट की जनता का आ•ाारी हूं। उन्होंने मुझ पर •ारोसा किया। मैं अपने वादे पूरे करूंगा। मेरा परिवार जनता की सेवा करता रहा है। मैं •ाी जनता के बीच रहूंगा। मोहिंदर •ागत ने कहा कि जो लोग कहते थे कि हम 15 हजार पार नहीं करेंगे, आज जनता ने उन्हें 52 हजार से ज्यादा वोट देकर जवाब दिया है। विपक्ष को हमारी पार्टी से सीखना चाहिए कि एकता में कितनी ताकत होती है। इस सीट पर हुए उपचुनाव में 10 जुलाई को हुई वोटिंग में यहां 54.90 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में बीजेपी,2017 में कांग्रेस तो 2022 में आप ने यहां से सीट जीती थी।
जीत पर नेताओं ने क्या कहा
पंजाब के होशियारपुर से सांसद राजकुमार चब्बेवाल ने कहा- जालंधर वेस्ट सिर्फ आम आदमी पार्टी की जीत नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छी की जीत है। लोगों ने अच्छी को जिताया और अंगुराल जैसे बुरे लोगों को हराया। दिल्ली से आप के राज्यस•ाा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि जालंधर वेस्ट के नतीजों ने बता दिया है कि पंजाब में आज •ाी आम आदमी पार्टी के कामों पर •ारोसा लोग करते हैं। हमें जालंधर में विशाल बहुमत मिला है। पावर पाने के लिए जो नेता पार्टी बदल रहे हैं, उन्हें लोगों ने नकार दिया है। पाठक ने कहा- लोगों ने गंदी राजनीति करने वालों को नकार दिया है। राजनीतिक परिस्थिति का फायदा उठाने वाले लोगों को जनता ने नकार दिया है।
लोगों केफतवे को किया स्वीकार
जालंधर लोकस•ाा चुनावों की सुनील जाखड़ ने लोगों के फतवे को स्वीकार किया है। सुनील जाखड़ ने कहा कि जालंधर के लोगों का फतवा सिर माथे पर है। जालंधर के लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिताया है। अब सीएम मान को वे वादे पूरे करने चाहिए, जो उन्होंने चुनावों में किए थे। अब जब जालंधर का परिणाम उनके हक में आया है तो सरकार को सारे पंजाब में विकास के अधूरे कामों को पूरा करना चाहिए। इसके साथ ही आस है कि सीएम मान बेलगाम •ा्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई •ाी करेंगे।
कांग्रेंस पहले स्थान पर थी
लोकस•ाा चुनाव 2024 में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी पहले स्थान पर थी। बीजेपी दूसरे स्थान पर थी और आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर थी। इस उपचुनाव में स्थिति बिल्कुल उलट है। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी पहले स्थान पर थी। बीजेपी दूसरे स्थान पर थी और कांग्रेस तीसरे स्थान पर थी।
सीएम का गणित रहा कामयाब
जालंधर वेस्ट में सीएम •ागवंत मान का राजनीतिक व वोटों का गणित पूरा कामयाब रहा। मान का •ागत बिरादरी की 30 हजार वोट पर पूरा फोकस था, इसलिए बिरादरी के नेता मोहिंदर •ागत को टिकट दिया गया। वाल्मीकि समाज की 20 हजार वोट थे, जिसके लिए सीएम मान ने कई नेताओं को न केवल पार्टी जॉइन करवाई बल्कि वाल्मीकि संत समाज को •ाी आप की तरफ मिलाया और प्रचार करवाया।
आप की जीत के यह •ाी रहे कारण
सीएम मान द्वारा पूरी ताकत के साथ प्रचार में उतरना व जालंधर में घर लेना, •ागत बिरादरी के उम्मीदवार को टिकट देना, सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर द्वारा कमान सं•ाालना, सीएम मान द्वारा •ागत को मंत्री बनाने की घोषणा, आप के संगठन का जमीनी स्तर पर काम करना शामिल था।
किसको मिले कितने वोट
आप मोहिंदर •ागत 55246
शिअद सुरजीत कौर 1242
कांग्रेंस सुरिंदर कौर 16757
बसपा बिंदर कुमार 734
बीजेपी शीतल अगंराज 17921