Haryana में AAP ने फूंका चुनावी बिगुल

0
264
Haryana में AAP ने फूंका चुनावी बिगुल
Haryana में AAP ने फूंका चुनावी बिगुल

Haryana News : चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने आगामी विधानसभा चुनावों (assembly election) को लेकर कमर कस ली है। इसको लेकर गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री (Punjab CM) भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann), राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) और राष्ट्रीय प्रवक्ता (National Spokesperson) संजय सिंह (Sanjay Singh) और राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डा. संदीप पाठक (Dr. Sandeep Pathak) ने संयुक्त प्रेसवार्ता की।

इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष (State President) डा. सुशील गुप्ता (Dr. Sushil Gupta) और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष (senior state vice president) अनुराग ढांडा (Anurag Dhanda) भी मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जब से गुजरात (Gujarat) में 14% वोट लिए तब आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग द्वारा प्रमाणित राष्ट्रीय पार्टी है।

आम आदमी पार्टी ने सबसे तेज राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया है। 2 राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है, 5 विधायक गुजरात और 2 विधायक गोवा (Goa) में हैं। चंडीगढ़ (Chandigarh) और सिंगोली (Singoli) में हमारा मेयर है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ सभी 90 विधानसभा सीटों पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब तो आधा दिल्ली से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया लेकिन सबने हरियाणा को लूटा इसलिए हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं।

Haryana में AAP ने फूंका चुनावी बिगुल
Haryana में AAP ने फूंका चुनावी बिगुल

हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पूरे देश की राजनीति को बदला इसलिए इस बार “बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लाएंगे केजरीवाल”। उन्होंने कहा कि हरियाणा का दिल्ली और पंजाब से क्लचर मिलता है। अभी विधानसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जालंधर सीट से एकतरफा जीत दर्ज की।

लोकसभा चुनाव में संगरूर, होशियारपुर और अनंतपुर सीट जीती। मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि जहां भी पूरे देश में मेरी ड्यूटी लगाई जाएगी मैं प्रचार करने जाऊंगा। हम पूरी ताकत के साथ एक टीम बनाकर लड़ेंगे।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभी ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। ये निर्णय हमने इसलिए किया क्योंकि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों का शासन देखा। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है लेकिन पिछले 10 साल में इस डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को क्या दिया है, ये बहुत महत्वपूर्ण सवाल है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा फिरौती गैंग का गढ़ बन गया है। हमने हरियाणा की सड़कों पर लाठियां चलती देखी, आंदोलन में हरियाणा के किसानों को किस तरह कुचला गया और हरियाणा पंजाब के किसानों की मांगों को रौंदा गया ये भी हमने देखा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या है।

Haryana में AAP ने फूंका चुनावी बिगुल
Haryana में AAP ने फूंका चुनावी बिगुल

हरियाणा के हर गांव में शहीदों का परिवार और किसी शहीद के नाम पर गांव का गेट मिल जाता है और बीजेपी सरकार अग्निवीर जैसी योजना लेकर आ जाती है। हरियाणा और पंजाब के नौजवान सेना में भर्ती होकर गर्व महसूस करते हैं कि हम अपनी भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार हैं लेकिन बीजेपी के भारत की सेना को ठेके पर पर कर दिया। क्या भारत की सेना 4 साल की ठेके की नौकरी पर चलेगी?

उन्होंने कहा कि ये भारत की सेना का अपमान है, हरियाणा के नौजवानों का भी अपमान है जो गर्व से सेना में भर्ती होते हैं और अपनी शहादत देते हैं। अग्निवीर योजना देश के साथ धोखा है ये वापस होनी चाहिए। इस चुनाव में ये भी हमारा मुद्दा होगा। किसानों की फसल के दाम का मुद्दा, जब भी किसान फसल के दाम की मांग करने जाता है तो उसको लाठियां मिलती हैं।

बरोजगारी का मुद्दा, आज बीजेपी सरकार ने हरियाणा को किस हालत में पहुंचा दिया है, ये किसी से नहीं छिपा है। इसके अलावा हरियाणा में फिरौती उद्योग चल रहा है, एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि आज लोगों को आम आदमी पार्टी से उम्मीद है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के तौर पर काम करके दिखाया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महज दो साल के सफर में काम करके दिखाया। युवाओं को अब तक 43 हजार सरकारी नौकरियों दी जा चुकी हैं। जहां पर एक भी मामले रिश्वत और पेपर लीक का नहीं हुआ। दिल्ली का माडल आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन रहा है जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी का और बुजुर्गों की तीर्थयात्रा का माडल शामिल है। Haryana News

यह भी पढ़ें : Haryana में NDPS के 2405 मामले दर्ज कर 3562 की गिरफ्तारी