Delhi Election Live Result 2025 : आप और भाजपा का 50 सीट जीत का दावा

0
84
Delhi Election Live Result 2025
Delhi Election Live Result 2025 : आप और भाजपा का 50 सीट जीत का दावा

आप को तीसरी बार तो भाजपा को 26 साल बाद सत्ता में वापसी का भरोसा

Delhi Election Live Result 2025 (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी बुधवार को वोटिंग हो गई थी। वोटिंग के बाद से ही भाजपा और आप अपने-अपने समीकरण बना रहीं हैं और जनता के सामने पेश कर रही हैं। दोनों ही पार्टियों के नेताओं का दावा है कि उनकी पार्टी 50 सीट आसानी से जीत रही हैं। हालांकि किस पार्टी के दावे में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा आज सुबह आठ बजे शुरू होने वाली मतगणना से हो जाएगा। सुबह करीब 9 बजे तक शुरुआती रूझान आने शुरू हो जाएंगे जबकि दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

आम आदमी पार्टी ने लिया फीडबैक 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने भाजपा की सत्ता वापसी व आम आदमी पार्टी की हार दिखाई है। वहीं एक दो कुछ एग्जिट पोल ने आप की हैट्रिक का भी अनुमान लगाए हैं। एग्जिट पोल चाहे जो कहें, आम आदमी पार्टी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने उम्मीदवारों से चुनावी मुकाबले के बारे में फीडबैक लिया। फीडबैक के आधार पर आप का दावा है कि उसकी 50 सीटें तो कन्फर्म हैं। 7-8 सीटों पर क्लोज फाइट है। पार्टी ने दावा किया कि बीजेपी एग्जिट पोल के द्वारा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन अंदर से वह हताश है।

भाजपा ने की समीक्षा बैठक

मतदान खत्म होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। किस बूथ पर किस तरह का मिजाज था और फॉर्म-17 के आंकड़े क्या कह रहे हैं, इस पर दिनभर माथापच्ची चली। भाजपा ने इस समीक्षा के बाद दावा किया है कि 70 में से 50 विधानसभा सीटें जीतकर पार्टी सरकार बनाएगी। सूत्रों की मानें तो जादुई आंकड़े के आसपास भी पार्टी रहती है तो सरकार बनाने में राजनीतिक समीकरण बिठाकर सत्ता में आएगी। भले ही इसके लिए जोड़तोड़ करने की स्थिति भी क्यों नहीं हो।

ये भी पढ़ें : Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विस चुनाव परिणाम आज, किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी

ये भी पढ़ें : Delhi News Update : आप विधायकों को खरीदने के प्रयास में भाजपा : संजय सिंह