सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

0
179
Aam Aadmi Party workers demonstrated against the government
Aam Aadmi Party workers demonstrated against the government

इशिका ठाकुर ,करनाल:
पंचकूला में सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में करनाल के वाल्मीकि चौक पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया और जमकर नारेबाजी की।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने रोष जताते हुए कहा कि पंचकूला मेें जिस तरह से लाठीचार्ज किया गया वो सरकार का राजधर्म नहीं है। सरकार तनाशाही पर उतर आई है। सरपंचों पर लाठीचार्ज कर सरकार ने अंग्रेजी शासन की याद दिला दी है। अंग्रेजी सरकार लोगों के साथ इस तरह के बर्बरतापूर्ण व्यवहार करती थी। आम आदमी पार्टी इसकी कड़े शब्दो में निंदा करती है।

मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर किया रोष प्रकट

Aam Aadmi Party workers demonstrated against the government
Aam Aadmi Party workers demonstrated against the government

प्रदेश भर में सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया। करनाल में भी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन देखने को मिला। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वाल्मीकि चौक पर एकत्रित हुए। आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया।

आम आदमी पार्टी के नेता सुनील बिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार सरंपचों से उनका हक छीनने में लगी है। सरपंच लगातार ई-टेंडिरिंग के खिलाफ है, लेकिन सरकार सरपंचों पर ई-टेंडिरिंग थोप रही है। उन्होंने कहा कि विधायक, सासंद की तरह ये सरपंच भी जनता द्वारा चुने गए है। सरकार की तानाशाही के कारण 2 साल की देरी के बावजूद चुने गए सरपंच धरना दे रहे हैं।

महेंद्र राठी ने कहा

Aam Aadmi Party workers demonstrated against the government
Aam Aadmi Party workers demonstrated against the government

महेंद्र राठी ने कहा कि सरकार लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाकर जनता की जेबों पर डाका डाला है। महंगाई से त्राही-त्राही कर रही है, लेकिन सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार से हर वर्ग दुखी और परेशान है। जनता 2024 में सरकार को वोट की चोट से जवाब देगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से बीके कौशिक, सुनील बिंदल, परवीन पुनिया, महेंद्र राठी आदि मौजूद रहे

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महेंद्र पाल राठी , बलविंदर सिंह पार्षद, संजीव मेहता, सुनील बिंदल, प्रवीण पूनिया, लाभ सिंह, बलबीर, विजय, गुरमीत कौर, ममता रानी, गौतम जैन, रोजी अरोडा, नरेंद्र सिंह, बिल्लू पूनिया, जयपाल पूनिया, अमित, महेंद्र राणा, गयास खान , जावेद टंडन, अबील खान, संजू, संदीप, राकेश, कृष्ण, राजीव, कुलदीप, मलखान सिंह, गुरविंदर कौर, करण सिंह व आर एस विर्क आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें : डीसी ने 25 लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाए प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री के किट

यह भी पढ़ें :डीसी ने किया फसल गिरदावरी का निरीक्षण

Connect With Us: Twitter Facebook