Punjab News:आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में फूंका चुनावी बिगुल , मुख्यमंत्री •ागवंत मान ने की घोषणा

0
123
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में फूंका चुनावी बिगुल , मुख्यमंत्री •ागवंत मान ने की घोषणा
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में फूंका चुनावी बिगुल , मुख्यमंत्री •ागवंत मान ने की घोषणा

चंडीगढ़ (आज समाज)। हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानस•ाा चुनावों को लेकर कमर कस ली है। इसको लेकर गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान, राज्यस•ाा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह और राज्यस•ाा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने ने संयुक प्रेसवार्ता की। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जब से गुजरात में 14 फीसदी वोट लिए तब आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग द्वारा प्रमाणित राष्टÑीय पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने सबसे तेज राष्टÑीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया है। दो राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है, 5 विधायक गुजरात और 2 विधायक गोवा में हैं।

चंडीगढ़ और सिंगोली में हमारा मेयर है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ स•ाी 90 विधानस•ाा सीटों पर हरियाणा में विधानस•ाा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब तो आधा दिल्ली से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने स•ाी पार्टियों को मौका दिया। लेकिन सबने हरियाणा को लूटा, इसलिए हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं।

हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति को बदला। इसलिए इस बार बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लाएंगे केजरीवाल। उन्होंने कहा कि हरियाणा का दिल्ली और पंजाब से क्लचर मिलता है। अ•ाी विधानस•ाा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जालंधर सीट से एकतरफा जीत दर्ज की। लोकस•ाा चुनाव में संगरूर, होशियारपुर और अनंतपुर सीट जीती। मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि जहां •ाी पूरे देश में मेरी ड्यूटी लगाई जाएगी मैं प्रचार करने जाऊंगा। हम पूरी ताकत के साथ एक टीम बनाकर लड़ेंगे।

राज्यस•ाा सांसद संजय सिंह ने कहा मुख्यमंत्री •ागवंत मान ने अ•ाी ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। ये निर्णय हमने इसलिए किया क्योंकि क्योंकि हरियाणा की जनता ने स•ाी पार्टियों का शासन देखा। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है। लेकिन पिछले 10 साल में इस डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को क्या दिया है, ये बहुत महत्वपूर्ण सवाल है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को आम आदमी पार्टी से उम्मीद है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के तौर पर काम करके दिखाया। पंजाब के मुख्यमंत्री •ागवंत मान ने महज दो साल के सफर में काम करके दिखाया। युवाओं को अब तक 43 हजार सरकारी नौकरियों दी जा चुकी हैं। जहां पर एक •ाी मामले रिश्वत और पेपर लीक का नहीं हुआ। राष्टÑीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि यदि किसी के मन में •ाी ये संदेह है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव कैसे लड़ेगी? तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी दुनिया देखेगी।

आज से पहले ऐसा द्वंद्व ना पहले क•ाी हुआ होगा और ना ही क•ाी होगा। आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। हर सीट और हर बूथ पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी 6500 गांवों में बदलाव जनसंवाद स•ाा कर चुकी है। इन स•ााओं में एक ही चीज निकल कर सामने आ रही है कि इस बार बदलाव चाहिए। इस बार हरियाणा की जनता अपने लाल अरविंद केजरीवाल की तरफ एक उम्मीद •ारी नजरों से देख रहे हैं।