Aaj Ka Rashifal 06 February 2025 : आज कैसा रहेगा आज का राशिफल और कैसा गुजरेगा आपका दिन ? आज कुछ राशि वालों को शुभ सामाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के पूरे आसार है। जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मेष राशि के जातकों की इन्कम सोर्स बढ़ाने पर रहेगा। दिखावे से बचें, नई नौकरी का आॅफर मिल सकता है। किसी काम में आपका भाई मदद कर सकता है। जरूरत के अनुसार काम को आगे बढ़ाएं। बेवजह की यात्रा से बचें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बुजुर्गों की सेवा करने का सौभाग्य मिलेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है. करियर में अच्छा उछाल मिल सकता है। किसी काम को करने से पहले योजना बनाएंगे तो बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिताजी की कोई बात बुरी लगे तो क्रोध न करें। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं. आपकी कुछ नई कोशिश रंग लाएगी.
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वाले ऊर्जावान बने रहेंगे। नौकरी में यदि काम ज्यादा मिले तो जूनियर्स की मदद अवश्य लें। जरूरत के अनुसार ही खरीद करें। पिताजी की सेहत बिगड़ने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यर्थ के विवाद से बचें। नए लोगों से मिलेंगे, पहचान बढ़ेगी। बाहर घूमने फिरने से कई महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज का दिन पदोन्नति दिलाने वाला रहेगा. काम को लेकर दोस्तों रिश्तेदारों के साथ विचार विमर्श अवश्य करें। किसी बड़े धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकेंगे। संतान से चल रही अनबन दूर होगी, छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी.
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। युवाओं के ऊपर काम का बोझ रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। बिजनेस के लिए नए उपकरण खरीद सकते हैं। धन को लेकर परेशानी हो सकती है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। किसी काम को करने में लापरवाही न बरतें।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए फलदायक रहेगा। खर्च बढ़ने से समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। चिंता से बचना होगा। भाई बहन के रिश्ते में चल रही अनबन दूर होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से पहचान बढ़ेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी भी नए काम में हाथ डालेंगे तो अच्छा फल मिलेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। खाली बैठकर समय व्यर्थ न गवाएं। निजी संबंधों पर ध्यान दें। जुबान में मिठास बनाए रखें। कामों को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। ससुराल के किसी व्यक्ति की मदद से रूके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर बनाए रखें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कोई डील फाइनल होते होते रह सकती है। नए लोगों के मार्गदर्शन से काम बन सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से चल रही समस्याओं को भी दूर करने का मौका मिलेगा. नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। संतान के कहने पर नया वाहन ले सकते हैं। किसी से बहस में न पड़ें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज मिला जुला दिन रहेगा। कामों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में बुजुर्गों को पूरा सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जिम्मदारियां अधिक रहने से किसी बात को सुलझाने के लिए बड़ों का सहारा लें। किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन पॉजिटिव रहने वाला है. नई नौकरी के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में उतार चढ़ाव से परेशानी हो सकती है। अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें। किसी भी समस्या को हल्के में न लें, अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल से रूके काम बनेंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के रूके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर की गलत बात में हां में हां मिलाने से बचें। संतान की तरफ से अच्छा संदेश मिल सकता है। परिवार के साथ मिलकर समस्याओं को दूर कर पाएंगे। अपनी ऊर्जा को सही जगह लगाने से ही आप लाभ उठा पाएंगे।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों का आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। मेहनत करने का पूरा फल मिलेगा। प्रेम व सहयोग से मन में सुकून बना रहेगा। बिजनेस को लेकर कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि किसी से धन उधार लिया है तो उसे उतारने की कोशिश करेंगे। भाई बहनों के बीच अनबन खत्म होगी। पढ़ाई के लिए एकाग्रता से ध्यान लगाएं, सही फल मिलेगा।
Aaj Ka Rashifal 05 February 2025 : आज का राशिफल, जानें कैसा गुजरेगा आपका सारा दिन