Aaj Ka Mausam 14 July 2024: देश के इन राज्यों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान, रेड अलर्ट जारी

0
210
Aaj Ka Mausam 14 July 2024 देश के इन राज्यों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान, रेड अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam 14 July 2024 : देश के इन राज्यों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान, रेड अलर्ट जारी

Weather Today Update 14 July, (आज समाज), नई दिल्ली: देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून की बारिश लगातार हो रही है और कई राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अभी खराब मौसम से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। देश के 23 राज्यों में आज बारिश होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि मध्य महाराष्टÑ, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगह भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों के लिए भारी आईएमडी ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में आरेंज अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक गुजरात, छत्तीसगढ़, केरल, नागालैंड और ओडिशा में भी आज अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। बिहार, यूपी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, विदर्भ, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, मराठवाड़ा, तेलंगाना में भी अलग-अलग जगह भारी का अनुमान है, इन राज्यों में आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन स्थानों पर हवाएं भी चलेंगी

आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में हवा की गति 45 किमी. प्रति घंटे से 55 किमी. प्रति घंटे तक पहुंचने और बढ़कर 65 किमी. प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्व अरब सागर और उससे सटे उत्तर-पश्चिम अरब सागर, पूर्व-मध्य अरब सागर और पश्चिम-मध्य अरब सागर के कई हिस्सों, दक्षिण अरब सागर के उत्तरी हिस्सों, गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल के तटों, लक्षद्वीप क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और शांत तट से दूर, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के साथ-साथ, उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर 35 किमी. प्रति घंटे से 45 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और इसके बढ़कर 55 किमी. प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।